आरा । जब से कोरोना ने बिहार में दस्तक दिया है तब से पूरी तरह लॉकडाउन लगाया जा चुका है। इस लॉकडाउन में अगर किसी को ज्यादा तकलिफ हो रही है तो वो है गरीब—मजदुर। आज गरीब मजदुरो के सामने खाने की सबसे बड़ी समस्या खड़ी हो चुकि है। हर तरह से समाजिक संस्थानों द्वारा मदद भी किया जा रहा है तो कुछ लोग खुद से मदद करते आ रहे है। इन्ही मददगारों में से एक है आरा के अशोक तिवारी।



आरा में जब से लॉकडाउन लगा है तब से अशोक तिवारी निश्वार्थ गरीब मजदुरो को राशन का समान उपल्बध करा रहे है। लगातार अशोक तिवारी गरीबो के बीच राशन सामग्री का वितरण करते नजर आ रहे है। आज इतनी बड़ी महामारी के दौरान अशोक तिवारी गरीबो के राशन सामग्री वितरित करते सक्रिय है। इनकी इसी सेवा भावना को देखते हूए महाबीर मंदिर रमना आरा के महंत सुमन बाबा के कर कमलों द्वारा परशुराम जन्मोत्सव पर सम्मानित किया गया।



आपको बतादे कि आरा शहर के समाजसेवी,जो प्रातः काल से लेकर रात्रिकाल तक असहायों कि सेवा में तन मन धन से लगे रहने वाले,निष्काम सेवा को देखते हुऐ महराणा प्रताप नगर निवासी अशोक तिवारी को “महाबीर सम्मान पत्र” से सम्मानित किया गया है।



महंत सुमन बाबा ने कहा कि जब से हमने होश सम्भाला है तब से हि अशोक तिवारी को असहायों कि सेवा करते देख रहा हुं। हर आपदा मेंहनुमान जी कि तरह सेवा में लगे रहते हैं।महाबीर मंदिर के प्रवक्ता डा सत्यनारायण उपाध्याय ने चुनरी से सम्मानित करते हुऐ कहा कि वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को भगवान परशुराम का जन्म हुआ था । भगवान विष्णु के छठ्ठे अवतार भगवान परशुराम हैं । भगवान शिव के परम भक्त और न्याय के देवता हैं।मंदिर के सचिव यग्यनारायण तिवारी ने कहा इनके पूजा करने से साहस में वृद्धि व भय से मुक्ती प्राप्त होता है।


