ARA. आरा शहर में भर पेट भोजनालय (तुलसी होटल) का शुभारंभ किया गया है। जिसको लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ कान्ति सिंह ने फीता काट कर रविवार को इसकी शुरुआत की है। होटल के शुभारंभ में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ कान्ति सिंह, पूर्व एमएलसी लाल दास राय, पूर्व एमएलए डॉ अनवर आलम और राजद जिला अध्यक्ष बीरबल यादव और वीर कुंवर सिंह विश्विद्यालय के कुलानुशासक प्रो शिवपरसन राय मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों को बुके देकर किया गया। होटल शुभारंभ के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ कांति सिंह ने कहा कि यहां भर पेट खाना खिलाया जायेगा। इससे गरीब लोग जो आज महंगाई की मार झेल रहे है, उनके लिए यह भेहतरा भोजनालय साबित होगा। वहीं पूर्व एमएलसी लाल दास राय ने बताया कि मात्र 60 रुपए में भर पेट भोजन आरा शहर में कहीं नहीं मिलेगा। पूर्व एमएलए डॉ अनवर आलम ने बताया कि यह होटल आरा शहर के बाजार में स्थित है। इससे बाजार में काम करने वाले और गरीब से गरीब लोग रहते है। उनके लिए यह होटल का शुभारंभ होना जरूरत मंद होगा। वहीं राजद के जिलाध्यक्ष बीरबल यादव ने कहा कि आरा शहर में महंगे होटल है, जहां सभी लोग खाना नहीं खा पाते है। यहां लोग अपनी भूख मिटा सकते है। वहीं स्वगतकर्ता डॉ विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि यह होटल उन गरीब लोगों के लिए है जो कम पैसे कमाते है और बड़े होटलों में जाकर नहीं खा पाते। ऐसे में वो लोग यहां तुलसी में आकर भर पेट भोजन कर सकते है। इस होटल में चावल, डाल, सब्जी, चटनी, सलाद, भुजिया, चोखा, पापड़ खिलाए जायेंगे। यह होटल आरा शहर के बड़ी चौक के पास है। इसकी शुरुआत रविवार से हो चुकी है।