आरा। आरा रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट की पाठशाला में संस्था द्वारा दीपोत्सव मनाया गया। सामाजिक समानता से वंचित बच्चो को निरंतर 18 महीने से निःशुल्क शिक्षा सह भोजन प्रदान कर रही आरा रोटी बैंक के दीपावली के ख़ुशियों के वितरण में लावा, मूढ़ी, चिनिया मिठाई, लड्डू, फुलझड़ी, मोमबत्ती आदि का वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित रामलीला समिति की अध्यक्ष सह सम्भावना विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ श्रीमती अर्चना सिंह ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए बताया की इस पाठशाला के बच्चो में काफ़ी प्रतिभा है और यह आरा रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रयास से संभव हो पाया है। दीपावली सामग्री वितरण के साथ ही साथ संस्था के सदस्यों ने बच्चो के साथ दीपावली भी मनाया। अन्य सदस्यों में अर्पिता मैडम, संस्था के अध्यक्ष कुमार रोहित, राजेश कुमार, रवि सहाय, सतीश सिंह, उदय, कृष्णा, निकेश पांडेय, कुमार मोहित उपस्थित थे।