आरा | शहजाद आलम | नगर थाना क्षेत्र के अबरपुल के पास हथियारबंद लोगो ने एक युवक को गोली मार दी। आनन फानन में उसे सदर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। युवक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक घायल युवक टाउन थाना क्षेत्र के अबरपुल निवासी मो० इस्लाम का पुत्र मो० तालिब है। गोली पैर में लगी है। गोली कैसे लगी है इसको लेकर अभी संशय बना हुआ है। पुलिस मौके पर पहुँच कर छानबीन में जुट गई है।



दोनों पैरों में गोली लगी है। उसके चाचा मो.सलाम उर्फ मो. इस्लाम वार्ड संख्या 26 के वार्ड पार्षद बताए जाते है। भलुहीपुर निवासी मो. फिरोज के 18 वर्षीय पुत्र मो. शहीद को गोली लगी है। जो राहगीर बताया गया है। गोली से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल,आरा के इमरजेंसी कक्ष में लाया गया। इस मामले में चार के विरुद्ध प्राथमीकि दर्ज की गई है।