आरा। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बामपाली मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे बैठक की गई। बैठक मे केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह सांसद आर के सिंह ने मंडल अध्यक्षो के साथ बैठक करते हुए बूथ सशक्तिकरण पर विशेष बल देते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। सभी बूथो पर भाजपा की जीत सुनिश्चित हो इसके लिए हमारे कार्यकर्ता बूथो पर काम करे और पार्टी को मजबुत करे। पार्टी द्वारा बुथ सशक्तिकरण का चल रहे अभियान को गति देनै के लिए प्रदेश से मंडल तक के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथो को मजबुत करेंगे। इसके साथ केन्द्रीय मंत्री ने सभी मंडल अध्यक्षो से अपने मंडल अंतर्गत विकास कार्यो का समीक्षा और नए योजनाओं पर पहल करने की बात कही। उन्होंने सभी मंडलो मे दस-दस सोलर लाईट देने की बात कही।
बैठक मे जिला प्रभारी टीएन सिंह, सभी 32 मंडल अध्यक्ष सहित जिला पदाधिकारी थे।
Must Read