Tuesday, September 26, 2023

कोरोना का कहर: भारतीय नौसेना के कर्मी संक्रमित, अस्पताल में इलाज जारी

Must Read

आरा में खुला Senco Gold and Diamonds शो – रूम | सबको को दी जाएगी विशेष छूट का लाभ : सुनील |

आरा | अख्तर शफी "निक्की" | शहर के जेल रोड ललिता कॉम्प्लेक्स में विश्व प्रसिद्ध सेनको ज्वेलरी...

1942 के अमर शहीदअकली देवी के शहादत स्मृति दिवस समारोह मनाया गया

आरा। श्री कृष्ण चेतना समिति सभागार में 1942 के अमर शहीद अकली देवी के शहादत स्मृति दिवस...

प्राथमिक शिक्षक का चुनाव संपन्न

आरा नगर एवं आरा मुफ्फसिल दक्षिणी का अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव कार्य गुरुनानक अभ्यासार्थ मध्य...
Bunty Bhardwaj
Bunty Bhardwaj is an Indian journalist and media personality. He serves as the Managing Director of News9 Aryavart and hosts the all news on News9 Aryavart.

देश की खबर I भारतीय नौसेना के कम से कम 20 कर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जो नौसेना में खतरे की घंटी की तरह है। इन सभी नौसेना कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें मुंबई के कोलाबा में स्थित नौसेना अस्पताल आईएनएचएस अश्विनी में भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी नौसेना अधिकारियों ने दी।

नौसेना कर्मियों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

नौसेना में कोविड-19 संक्रमण का यह पहला मामला है। संक्रमित कर्मियों के संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच की जाएगी। नौसेना ने बयान में कहा, ‘मुंबई में नौसेना परिसर के अंदर 21 सेवारत कर्मियों की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें मुंबई के तट पर खड़े आईएनएस आंगरे के 20 नाविक शामिल हैं। इनमें से बहुत से स्पर्शोंन्मुख हैं और ये सात अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव मिले नाविक से संक्रमित हुए हैं।’ वहीं भारतीय सेना में अब तक आठ पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। सेनाध्यक्ष एमएम नरवणे ने शुक्रवार को कहा, ‘पूरी भारतीय सेना में से केवल आठ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आठ में से दो डॉक्टर और एक नर्सिंग असिस्टेंट हैं। चार लोगों पर इलाज का प्रभाव दिखाई दे रहा है।’ सेना के जो जवान किसी कोविड-19 पॉजिटिव के संपर्क में नहीं आए हैं, उन्हें वापस उनकी यूनिट में भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘हमारे जो जवान किसी भी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में नहीं आए हैं उन्हें वापस यूनिट भेजा जाएगा। हमने पहले से ही बंगलूरू से जम्मू और बंगलूरू से गुवाहाटी के लिए दो विशेष ट्रेनों को तैयार किया हुआ है।’

भारतीय नौसेना अध्यक्ष एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा

भारतीय नौसेना अध्यक्ष एडमिरल करमबीर सिंह की फाइल फोटो

भारतीय नौसेना के कर्मियों को ऐसे समय पर कोरोना हुआ है जब अमेरिकी नौसेना में इसके मामले बढ़ रहे हैं। भारतीय नौसेना अध्यक्ष एडमिरल करमबीर सिंह ने जोर देकर कहा कि यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि युद्धपोतों और पनडुब्बियों जैसी परिचालन संपत्तियां वायरस से मुक्त रहें और नौसेना हर समय तैयार रहें। नौसेना कर्मियों के लिए 15 मिनट के वीडियो संदेश में नौसेना अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें अच्छी परिस्थितियों की उम्मीद करते हुए बदतर के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘हमें सबसे खराब स्थिति के लिए तैयार रहने की जरूरत है, यह एक लंबी लड़ाई है।’ सशस्त्र बलों ने अपनी रैंकों के अंदर कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए निवारक उपायों का सहारा ले रहे हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News

आरा में खुला Senco Gold and Diamonds शो – रूम | सबको को दी जाएगी विशेष छूट का लाभ : सुनील |

आरा | अख्तर शफी "निक्की" | शहर के जेल रोड ललिता कॉम्प्लेक्स में विश्व प्रसिद्ध सेनको ज्वेलरी...

1942 के अमर शहीदअकली देवी के शहादत स्मृति दिवस समारोह मनाया गया

आरा। श्री कृष्ण चेतना समिति सभागार में 1942 के अमर शहीद अकली देवी के शहादत स्मृति दिवस समारोह शहीद अकली देवी सेवा...

प्राथमिक शिक्षक का चुनाव संपन्न

आरा नगर एवं आरा मुफ्फसिल दक्षिणी का अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव कार्य गुरुनानक अभ्यासार्थ मध्य विद्यालय मौलाबाग में संपन्न हुआ।...

सामाजिक अधिकारिता शिविर में सहायक उपकरणों के वितरण

भोजपुर- आरा (बिहार) मे सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा एडिप योजना के अन्तर्गत निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का...

केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा सांसद श्री आर के स़िह ने मंडल अध्यक्षो के साथ बैठक

आरा। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बामपाली मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे बैठक की गई। बैठक मे केन्द्रीय ऊर्जा...

More Articles Like This

Translate »