बिहार में शनिवार को नीतीश कुमार की पार्टी यानी जनता दल यूनाइटेड का स्थापना दिवस मनाया गया। पार्टी का यह 18वां स्थापना दिवस है। इसको लेकर जदयू के नेता रतिकांत ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। मौके पर रतिकांत तिवारी ने कहा कि बिहार की सबसे लोकप्रिय और विश्वास कायम करने वाली पार्टी जदयू पार्टी है। यह पार्टी आज नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत की हुई है और यह संभव हो पाया है कि हमलोगों पर जनता विश्वास करती है। यह पार्टी धोखा देने वाली पार्टी नहीं हैं। चाहे प्रदेश की बात करें या जिला स्तर पर या फिर छात्र राजनीति की, इस पार्टी ने जो बोला है वह करके दिखाया है। इसका सबसे बड़ा श्रेय बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जाता है। उनकी वजह से ही पार्टी आज इस मुकाम पर है। वहीं बिहार की अन्य दूसरी पार्टियों का हाल पर देख सकते है। भले ही बिहार में दूसरी पार्टियों का नाम हो लेकिन उनलोगों ने छात्र राजनीति से लेकर प्रदेश राजनीति तक केवल बिहार को और बिहार के जनता को लूटा है। उनके साथ झूठ बोला है। मिस्टर तिवारी ने कहा कि हमारी पार्टी ने ही बिहार की शिक्षा व्यवस्था को आज इतना आगे ले गई है। जिसका नाम अन्य राज्यो में भी है। हमारा राज्य ही है जो लड़कियों को आज सभी सुविधा उपलब्ध करा रहा है। जन्म से लेकर पढ़ने और शादी तक कि सुविधा आज नीतीश कुमार की सरकार कर रही है। इतना ही नहीं नीतीश सरकार में बिहार के लड़के बिहार में रह कर भी ऊंचे मुकाम हासिल ककर रहे है। लेकिन पहले ऐसा नहीं हो पाता था। लोगों को पढ़ने के लिए बाहर जाना होता था। बैठक में धीरू यादव, राहुल कुशवाहा, अतुल पांडे, निखिल सिंह, राहुल शर्मा, अमरदीप चौधरी, पंकज त्रिपाठी, आनंद सिंह, आकाश सिंह राजपूत, समीर, रानू सिंह व अन्य थे।