आरा। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की 134 वीं जयंती पर बाल दिवस और गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्थानीय सदर अस्पताल परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर गांव गरीब चेतना मंच आरा भोजपुर संयोजक डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सिंह चंद्रवंशी सह जनता दल यूनाइटेड अति पिछड़ा प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सुदर्शन बाबू, शमीम अहमद, पूर्व आरा नगर निगम वार्ड सदस्य राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि आज का दिन महापुरुषों को याद करने का दिन है और ऐतिहासिक भी है नशा मुक्त, अपराध मुक्त समाज के निर्माण में शांति सद्भावना, भाईचारा कायम करने की बात पर जोर दिया। चाचा नेहरू के जन्मोत्सव पर माल्यार्पण करते हुए डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सिंह चंद्रवंशी ने बताया कि आज हमारे आजाद भारत देश में अपने अपने बाल बच्चो एवम् आने वाले दिनों में भावी पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानी, शहीदों और महान् विभूतियों की ऐतिहासिक संघर्ष , आदर्श और मर्यादा की रक्षा एवम् लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए सभी सम्मानित साथियों ने संकल्प लेने के साथ साथ भोजपुर जिले के गांव_ गांव में जाकर जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया। सधन्यवाद। प्रमुख साथी_सोहन पासवान संदीप कुमार, पंकज कुमार, रंजन पासवान, अरुण कुमार, प्रिंस कुमार, दिलीप कुमार, बिरेंद्र सिंह, पप्पू चौधरी, दादूमिस्त्री, राजन मिस्त्री, उमा चौधरी, सलीम, मुन्ना, आदि उपस्थित थे।