रिपोर्ट:-विकास सिंह
आरा:-भोजपुर जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों द्वारा आरा सदर अस्पताल में बढ़ते ठंड के बावजूद भी अलाव का व्यवस्था नहीं किया गया है। आरा सदर अस्पताल में इलाज कराने आये मरीज और उनके परिजनों को ठंड से बचाव हेतु किसी भी तरह की कोई व्यवस्था नहीं किया गया है जिसके कारण उन सभी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरा सदर अस्पताल में ठंड लगे हुए भी बहुत सारे मरीज दिखाने आ रहे है।हर रोज ठंड का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। ठंड में वृद्ध एवं बीमार लोगों की मुश्किलें भी अब काफी बढ़ गई है। इधर ठंड के बढ़ने के बाद भी
जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों द्वारा अलाव नहीं जलवाया गया। आरा सदर अस्पताल में आए लोग कचरा व लकड़ी चुन कर किसी तरह अलाव जला रहे हैं। जिले में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम 12 डिग्री सेल्सियस रहा। पछुआ हवा से आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। दोपहर बाद भी काफी कनकनी की वजह से लोगों को राहत नहीं मिल रही थी। सुबह में घना कोहरा से लोगों को सामने कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। दिन भर घने कोहरे की वजह से सड़कों पर वाहनों का परिचालन नहीं के बराबर हुआ। आरा सदर अस्पताल में इलाज करवाने आए लोगों का कहना है कि इतनी भीषण ठंडी में भी जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं करवाना यह उनकी लापरवाही प्रतीत होती है। अस्पताल में बहुत सारे मरीज इलाज करवाने आते हैं उसके बावजूद भी अस्पताल परिसर में अलाव का व्यवस्था नहीं किया गया है। जिला प्रशासन के द्वारा सभी चौक चौराहों पर अलाव का व्यवस्था किया गया है लेकिन आरा सदर अस्पताल के परिसर में एक ही जगह पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने के कारण सभी मरीज और उनके परिजन को ठंड का कहर उनके ऊपर भरपा रहा है। आरा नगर निगम के अधिकारी भी इस पर ध्यान नहीं दिए जिसके कारण अस्पताल परिसर में अलाव की व्यवस्था नहीं हो पाया। वहीं अस्पताल प्रबंधक कौशल कुमार दुबे ने बताया कि आरा सदर अस्पताल परिसर में आरा नगर निगम के द्वारा अलाव की व्यवस्था की जाती है हर साल अलाव की व्यवस्था की जाती है लेकिन इस बार अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है लेकिन उम्मीद है कि नगर निगम के द्वारा एक-दो दिन में अलाव की व्यवस्था करा दी जाएगी। अस्पताल में मरीजों के लिए सभी वार्ड और ओटी में हीटर की व्यवस्था की गई है।