ARA. लगातार कई बार जदयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके डॉ अमरदीप को एक बार फिर से प्रदेश नेतृत्व के द्वारा शिक्षा प्रकोष्ठ एवं मीडिया प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया बनाया गया। इस मौके पर जदयू के रतिकांत तिवारी ने अपने प्रदेश अध्यक्ष को बहुत सारी बधाई दी। रतीकांत तिवारी पूर्व से ही मीडिया सेल के भोजपुर जिला अध्यक्ष थे। प्रदेश नेतृत्व जैसे ही डॉ अमरदीप शिक्षा प्रकोष्ठ का कमान सौंपा गया तो रतिकांत तिवारी ने भी अपने अध्यक्ष के आदेशाअनुसार शिक्षा प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष के पद पर पार्टी के लिए काम शुरू कर दिए।