ARA. छठ पूजा आज से शुरू हो गया है। चार दिनों की यह आस्था की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। इसके साथ ही पर्व की उगते सूर्य को पहली अर्घ्य देने के साथ इस पर्व की शुरुआत हो जाती है। आज सोमवार से नहाय खाय के साथ छठ पर्व की शुरुआत हुई है। मंगलवार को खरना होगा। उसके बाद छठ पूजा होगी। जिसमें सूर्य देव को शाम का अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। इसके बाद अगले दिन सूर्योदय के समय में उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हैं और फिर पारण करके व्रत को पूरा किया जाएगा। ऐसे में आज छठ पूजा के इस त्योहार की खुशी को दोगुना करने के लिए जदयू नेता रतिकांत तिवारी ने सभी बिहार वासियों और भोजपुर वासियों को छठ की बधाई और शुभकामनाएं दी है।