Thursday, June 1, 2023

नाई ने एक ही उस्तरा-तौलिया से बनाई छह लोगों की हजामत, हो गए सभी कोरोना से संक्रमित

Must Read

गर्म पानी से जलाकर अधेड़ की हत्या फेका गया शव बरामद | रिश्तेदार पर हत्या करने की आशंका |

आरा | आकाश कुमार | भोजपुर जिले में गरम पानी से जलाकर हत्या कर फेंका गया एक...

सम्मानित हुए शिक्षक राजाराम सिंह “प्रियदर्शी” | विधायक मनोज मंजिल ने किया समारोह का उद्घाटन |

आरा | शहर मुख्यालय स्थित सहजानंद ब्रह्मर्षि कॉलेज मौलाबाग के सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन...
Kanchan Sharma
Kanchan Sharma is an Indian journalist and media personality. He serves as the Editor in Chief of News9 Aryavart and hosts the all news on News9 Aryavart in India.

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के गांव बड़गांव में छह लोगों के कोरोना संक्रमण की चपेट में होने से हड़कंप मच गया है। नायब तहसीलदार मुकेश निगम ने बताया कि पिछले दिनों एक युवक इंदौर से गांव आया था। जिसने एक नाई के यहां दाढ़ी बनाई। इस युवक के नमूनों को पहले से ही जांच के लिए लिया गया था और बाद में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

युवक का इलाज हुआ और वह ठीक होकर अपने घर चला गया। वहीं जिन लोगों ने नाई के यहां से दाढ़ी-कटिंग करवाई, जो उसके संपर्क में आए उनमें से 26 लोगों के पांच अप्रैल को नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। उनमें से 17 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि बचे हुए नौ में से छह लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

सांकेतिक तस्वीर

बताया जा रहा है कि इन सभी की शेविंग, कटिंग एक ही कपड़े से हुई थी। डॉक्टर दीपक वर्मा का कहना है कि अभी शेष तीन लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। पॉजिटिव मरीजों को रात में ही अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां उनका इलाज शुरू हो गया है। 

डॉक्टर वर्मा ने बताया कि गांव में सर्वे के लिए एक टीम को भेजा गया है। वहीं मरीजों के 34 परिजनों को होम क्वारंटीन (एकांतवास) किया गया है। इसके अलावा पंचायत गांव को सैनिटाइज कर रही है। गांव को सील कर दिया गया है। क्षेत्र में पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है।

नायब तहसीलदार ने बताया कि गोगावां में जिस परिवार की 70 साल की महिला की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हुई थी अब उसी परिवार की तीन साल की बच्ची वायरस की चपेट में मिली है। उसे होम क्वारंटीन करके इलाज किया जा रहा है। वहीं परिवार के अन्य सदस्यों की टेस्ट रिपोर्ट आना शेष है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News

गर्म पानी से जलाकर अधेड़ की हत्या फेका गया शव बरामद | रिश्तेदार पर हत्या करने की आशंका |

आरा | आकाश कुमार | भोजपुर जिले में गरम पानी से जलाकर हत्या कर फेंका गया एक...

सम्मानित हुए शिक्षक राजाराम सिंह “प्रियदर्शी” | विधायक मनोज मंजिल ने किया समारोह का उद्घाटन |

आरा | शहर मुख्यालय स्थित सहजानंद ब्रह्मर्षि कॉलेज मौलाबाग के सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन शिक्षक संघ, गोपगुट के द्वारा...

डिप्रेशन में आकर गला रेत व हाथ काटकर छात्र ने की खुदकुशी | बाथरूम का गेट बंद कर छात्र ने की खुदकुशी |

आरा | बिहार | आकाश कुमार | शहर के नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी मोहल्ले में बुधवार की देर शाम एक छात्र...

साक्षी हत्याकांड: एक तरफ़ा प्यार में पागल हो गया था साहिल खान | जानिये दरिंदगी की पूरी कहानी |

दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में हुए साक्षी हत्याकांड के आरोपी साहिल खान के खिलाफ नए खुलासे सामने आ रहे हैं। जानकारी...

डॉ अमरदीप को मीडिया सेल के लगातार चौथी बार प्रदेश अध्यक्ष बनने पर रतिकांत ने दी बधाई

ARA. लगातार कई बार जदयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके डॉ अमरदीप को एक बार फिर से प्रदेश नेतृत्व के...

More Articles Like This

Translate »