आरा | राकेश कुमार तिवारी | कोरोना के संकट से आज दुनिया जूझ रही है। इस संकट ने धनी लोगो के साथ ही गरीबो के सामने अनेक तरह के संकट है। इन सभी संकटो के बीच जिस चीज की ज्यादा मांग है वो है मास्क। मास्क आज बाजार से गायब हो चुके है वैसे में लोगो को मुस्किलो का सामना करना पड़ रहा है लेकिन भाजपा की एक नेत्री ने इन लोगो के दर्द पर मरहम लगाने का काम जरूर किया है। भाजपा नेत्री प्रतिदिन 200 मास्क बनाती है और लोगो के बीच वितरित करती है। आपको बतादे की भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल , महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा ,महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी निवेदिता सिंह एवं जिला अध्यक्ष डॉ प्रेम रंजन चतुर्वेदी के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा भोजपुर , कोरोना से बचाव के लिए बड़े पैमाने पर मास्क बना रही है l भाजपा नेत्री रानी राय स्वयं महिला कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मास्क तैयार कर रही हैं l प्रतिदिन 200 मास्क तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है एवं तैयार किए गए मास्क को जरूरतमंदों के बीच वितरित किया जा रहा है l कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं l भारतीय जनता पार्टी की प्रखर नेत्री रानी राय, कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए लोगों के बीच जागरूकता फैला रही है साथ ही इस कार्य में सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान भी रखा जा रहा है l



भाजपा नेत्री ने कहा कि हम संगठित होकर , एकजुट होकर इस लड़ाई को जीतेंगे और कोरोना को भोजपुर ही नहीं पूरे भारत से दूर भगाएंगे l इस वैश्विक आपदा के समय महिलाएं घर- परिवार एवं समाज के प्रति कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी भूमिका निभा रही है l