आरा नगर एवं आरा मुफ्फसिल दक्षिणी का अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव कार्य गुरुनानक अभ्यासार्थ मध्य विद्यालय मौलाबाग में संपन्न हुआ। आरा नगर के चुनाव पदाधिकारी नंद जी सिंह एवं पर्यवेक्षक संजय कुमार देवांशु के देख रेख में सर्वसमिति से अध्यक्ष पद के लिए मुकेश कुमार सिंह प्रधानाध्यापक गुरु नानक अभ्यासार्थ मध्य विद्यालय मौलाबाग एवं सचिव पद के लिए रामनाथ सिंह प्राथमिक विद्यालय बरहबतरा का चुनाव हुआ। आरा मुफ्फसील दक्षिणी अंचल चुनाव के लिए चुनाव पदाधिकारी प्रभाशंकर सिंह पर्यवेक्षक धर्मदेव सिंह की देखरेख में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए विश्वनाथ सिंह उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलुआ एवं सचिव पद के लिए चितरंजन कुमार मध्य विद्यालय मानपुर का चुनाव किया गया। चुनाव मंडल मार्गदर्शक के रूप में ए.आइ.पी.टी.एफ.के काउंसलर, बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के ऑडिटर रामभूषण उपाध्याय, राज्य कार्यकारिणी सदस्य परमात्मा पांडेय उपस्थित रहे।
उक्त चुनाव में जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रवक्ता नवल किशोर तिवारी, शशि भूषण पांडेय, अतीक अहमद, मुकेश कुमार श्रीवास्तव एवं अन्य भारी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। जिसमें मुख्य रूप से सविता सिंह, अनिल कुमार सिंह, प्रियांशु आनंद, रत्ना कुमारी,,
हरेंद्र सिंह, इशरत परवीन, परवीन गुलअंसरिया, अंजलि, बानो, हलीमा, आशा, ऋतु कुमारी, शाहीन, कमलेश कुमार, निर्भय कुमार, अंजनी पाण्डेय आदि कई शिक्षकों ने हाथ उठाकर सर्वसम्मति से एकजुटता का परिचय दिया।
Must Read