Thursday, June 1, 2023

बढ़ते ठंड को लेकर वार्ड नंबर 12 में किया गया कंबल वितरण, वर्तमान पार्षद रंजना श्रीवास्तव ने ठंड से बचने की दी सलाह

Must Read

गर्म पानी से जलाकर अधेड़ की हत्या फेका गया शव बरामद | रिश्तेदार पर हत्या करने की आशंका |

आरा | आकाश कुमार | भोजपुर जिले में गरम पानी से जलाकर हत्या कर फेंका गया एक...

सम्मानित हुए शिक्षक राजाराम सिंह “प्रियदर्शी” | विधायक मनोज मंजिल ने किया समारोह का उद्घाटन |

आरा | शहर मुख्यालय स्थित सहजानंद ब्रह्मर्षि कॉलेज मौलाबाग के सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन...

ARA. आरा शहर के वार्ड नंबर 12 में वर्तमान वार्ड पार्षद द्वारा कंबल वितरण का काम किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम के तहत करीब 50 परिवारों को वार्ड पार्षद रंजना श्रीवास्तव और उनके पति अभय श्रीवास्तव उर्फ बबलू जी द्वारा कंबल ओढ़ाया गया है। यह कार्यक्रम रविवार को आरा में बढ़ रहे ठंड को देखते हुए रखा गया था। जिसकी शुरुआत वार्ड नंबर 12 मौलाबाग मोहल्ले में स्थित संकट मोचन मंदिर से की गई। संकट मोचन मंदिर में ऐसे परिवारों को बुलाया गया था जो गरीबी के श्रेणी में आते है। जिन्हें बबलू जी ने खुद घर जाकर मंदिर पर आने के लिए निवेदन किया था।

वहीं दोपहर में कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जहां एक ओर पुरुषों की कतार और एक ओर महिलाओं की कतार लगाई गई। उसके बाद सभी लोगों को बारी बारी से कंबल वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में कई बुद्धिजीवी वर्ग के लोग शामिल हुए थे। इस दौरान रंजना श्रीवास्तव ने भी कंबल वितरण किया। महिलाओं को कंबल वितरण कर उनके इस कड़ाके की ठंड से बचने की सलाह दी। साथ ही हर संभव मदद के लिए खड़ा रहने का वायदा किया।

इस दौरान बबलू जी ने सभी बुद्धिजीवी वर्गों के लोगों के हाथों से भी कंबल का वितरण करवाया। दरअसल आरा में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे ठंड की वजह से आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। निर्धन श्रेणी में आने वाले लोग इस ठंड में अलाव जलाकर और किसी प्रकार खुद को ढक कर अपना जीवन व्यतीत कर रहे है। ऐसे में वार्ड पार्षद रंजना श्रीवास्तव द्वारा किए गया कंबल वितरण को सभी मोहल्ले के लोगों के द्वारा सराहनीय कार्य के तौर पर देखा जा रहा है।

वहीं अभय श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे वार्ड में जितने भी गरीब श्रेणी में आने वाले लोग है या वैसे लोग जो सक्षम नहीं है उन सभी लोगों की सूची बनाई गई थी। जिसके बाद उन सभी लोगों के घर जाकर उनको कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कहा गया था। सभी लोग आए उन्हें कंबल दिया गया। साथ ही आने वाले समय में भी सभी वार्ड के लोगों के साथ मैं और मेरी पत्नी साथ ही वे सभी लोग जो नेक कार्य में शामिल है वो हमेशा खड़े रहेंगे। वहीं ठंड काफी बढ़ गया है, सभी लोगों से अपील है ठंड में खुद को सुरक्षित रखें। इस कार्यक्रम युवा वर्गों के भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें अनिकेत उर्फ कल्लू, किशन भारती, अतुल कुमार श्रीवास्तव, सुरेंद्र प्रसाद, संदीप श्रीवास्तव, शूली, सुनील कुमार व अन्य लोग शामिल थे।

Latest News

गर्म पानी से जलाकर अधेड़ की हत्या फेका गया शव बरामद | रिश्तेदार पर हत्या करने की आशंका |

आरा | आकाश कुमार | भोजपुर जिले में गरम पानी से जलाकर हत्या कर फेंका गया एक...

सम्मानित हुए शिक्षक राजाराम सिंह “प्रियदर्शी” | विधायक मनोज मंजिल ने किया समारोह का उद्घाटन |

आरा | शहर मुख्यालय स्थित सहजानंद ब्रह्मर्षि कॉलेज मौलाबाग के सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन शिक्षक संघ, गोपगुट के द्वारा...

डिप्रेशन में आकर गला रेत व हाथ काटकर छात्र ने की खुदकुशी | बाथरूम का गेट बंद कर छात्र ने की खुदकुशी |

आरा | बिहार | आकाश कुमार | शहर के नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी मोहल्ले में बुधवार की देर शाम एक छात्र...

साक्षी हत्याकांड: एक तरफ़ा प्यार में पागल हो गया था साहिल खान | जानिये दरिंदगी की पूरी कहानी |

दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में हुए साक्षी हत्याकांड के आरोपी साहिल खान के खिलाफ नए खुलासे सामने आ रहे हैं। जानकारी...

डॉ अमरदीप को मीडिया सेल के लगातार चौथी बार प्रदेश अध्यक्ष बनने पर रतिकांत ने दी बधाई

ARA. लगातार कई बार जदयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके डॉ अमरदीप को एक बार फिर से प्रदेश नेतृत्व के...

More Articles Like This

Translate »