आरा। सदर अस्पताल परिसर स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर गांव गरीब चेतना मंच आरा भोजपुर के संयोजक डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सिंह चंद्रवंशी सह जनता दल यूनाइटेड अति पिछड़ा प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित की गई, मौ अबुल कलाम आज़ाद की जयंती पर पूरे देश में शिक्षा के महत्व और शिक्षा के प्रति जन जन तक पहुंचना और गांव गांव में जाकर जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित करने हेतू ” “राष्ट्रीय शिक्षा दिवस ” के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है। स्वतंत्रता सेनानी, भारत रत्न, शिक्षाविद, और राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौ अबुल कलाम आज़ाद की जन्मोत्सव मनाया गया। मौके पर सुदर्शन कुमार, मो सुलतान, संजय चौधरी, मो सलीम, सोनू गुप्ता, कृष्ण राम,डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सिंह चंद्रवंशी आदि उपस्थित थे।