Wednesday, September 20, 2023

भोजपुर जिला सरपंच संघ 11 सूत्री मांग को लेकर आरा प्रखण्ड कार्यालय में एक दिवसीय धरना

Must Read

बलभद्र जयंती के लिए पूरे जिले में जनसंपर्क, 21 सितंबर होगा कार्यक्रम

आरा। वियाहूत कलवार सेवा संघ द्वारा आयोजित बलभद्र जयंती समारोह 21 सितंबर को लेकर समीक्षा बैठक सतनारायण...

आयुष्मान भारत योजना’ के तहत आयुष्मान कार्ड की महत्व – प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्र

आरा। भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा स्थानीय आरा परिसदन सभागार मे प्रदेश प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्र,बड़हरा विधायक...

दो दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन जिनवाणी मैनेजमेन्ट कॉलेज, सिकन्दरपुर

आरा। जिनवाणी मैनेजमेन्ट कॉलेज, सिकन्दरपुर, आरा में 21 एवं 22 सितम्बर 2023 को दो दिवसीय रोजगार मेला...

आरा । सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष आमोद निराला तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश बाबा के नेतृत्व में राजव्यापी प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान आरा सदर प्रखंड के समक्ष आरा सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष मंजू देवी की अध्यक्षता में सदर प्रखंड के सरपंचों ने धरना तथा प्रदर्शन किया। संचालन सुनील गोसाई ने किया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश बाबा उपस्थित हुए। सरपंच संघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश बाबा ने कहा कि 2006 से अभी तक कई सरपंचों की हत्या कर दी गई है लेकिन आज तक सरपंचों को सुरक्षा का इंतजाम नहीं किया गया। स्थानीय निकाय चुनाव में सरपंचों को मत देने का अधिकार नहीं दिया गया है ग्राम कचहरी में चौकीदारों की व्यवस्था नहीं की गई है। समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। वेतन देने में प्रखंड स्तर पर कमीशन मांगा जा रहा है। ग्राम कचहरी भवन का किराया नहीं दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन तथा बिहार सरकार के द्वारा सरपंचों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। सरपंच के मारे जाने के बाद उनके परिवार को मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मृतक सरपंच के परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी बिहार सरकार द्वारा दिया जाना चाहिए। तथा सरपंचों द्वारा किए गए फैसले को लागू करने का व्यवस्था किया जाना चाहिए। आज तक नीतीश कुमार के पास 5 मिनट का समय नहीं है कि वह सरपंचों के साथ बातचीत कर सके। बिहार सरकार द्वारा सरपंचों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। सरपंचों का प्रतिनिधिमंडल प्रखंड विकास पदाधिकारी को 19 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौपा। इस दौरान आशा देवी, चंद्रलेखा देवी, बसंती देवी, मंजू देवी, योगेंद्र राय, विमलेश सिंह, भारत प्रसाद, छोटे बाबा, कमलेश तिवारी, राजकुमार दुबे, लाल बाबू तिवारी, रामानुज तिवारी, सहित काफी संख्या में सरपंच संस्था था उप सरपंच उपस्थित थे।

Latest News

बलभद्र जयंती के लिए पूरे जिले में जनसंपर्क, 21 सितंबर होगा कार्यक्रम

आरा। वियाहूत कलवार सेवा संघ द्वारा आयोजित बलभद्र जयंती समारोह 21 सितंबर को लेकर समीक्षा बैठक सतनारायण...

आयुष्मान भारत योजना’ के तहत आयुष्मान कार्ड की महत्व – प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्र

आरा। भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा स्थानीय आरा परिसदन सभागार मे प्रदेश प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्र,बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,पूर्व सांसद मीना...

दो दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन जिनवाणी मैनेजमेन्ट कॉलेज, सिकन्दरपुर

आरा। जिनवाणी मैनेजमेन्ट कॉलेज, सिकन्दरपुर, आरा में 21 एवं 22 सितम्बर 2023 को दो दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा...

हेलमेट जागरूकता अभियान भोजपुर यातायात पुलिस के द्वारा तीज के उपलक्ष्य पर अपने पत्ति को हेलमेट पहनायें और अपने पत्ति की लम्बी उम्र पायें

आरा में तीज त्यौहार पर भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा अनोखा अभियान चलाया गया। सड़क सुरक्षा से...

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

आरा। भारतीय जनता युवा मोर्चा भोजपुर द्वारा जिला अध्यक्ष विभु जैन के अध्यक्षता में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के...

More Articles Like This

Translate »