ARA. बिहार में पुनः नगर निकाय चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद सभी प्रत्याशी चुनावी दंगल में उतर चुके है। इसी बीच महापौर प्रत्याशी इंदु देवी ने कतिरा स्थित जैन साहब का हाता में सोमवार को प्रधान कार्यालय का उद्घाटन किया है। उद्घाटन के पहले पूर्व उपमहापौर व पार्षद मालती देवी, डाॅ कांति सिंह, मेजर राणा प्रताप सिंह, उमाशंकर सिंह और अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया।
कार्यालय के उद्घाटन से पहले वैदिक मंत्रोच्चारण से पूजन किया गया। इस अवसर पर महापौर प्रत्याशी इंदु देवी ने कहा कि मौजूदा स्थिति में शहर का हालत किसी से छुपा नहीं है। आरा नगर निगम नरक निगम बन चुका है। विकास नाम का चीज नही है। हर जगह भ्रष्टाचार का बोलबाला है। यहां बिना काम कराये करोड़ों का घोटाला हुआ है। अब जनता मन बना चूंकि हैं परिवर्तन के लिए और हमें सभी वर्ग व समुदाय का जन समर्थन मिल रहा है।
इस अवसर पर लोगों ने अपना परिवर्तन के लिए संकल्प के साथ सार्थक विचार व्यक्त किया। वहीं नगर रामलीला समिति के अध्यक्ष व समाजसेवी प्रेम पंकज ललन ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मैं सालों से समाजसेवा करते आ रहा हूँ और अपने आरा के विकास का भी संकल्प लिया हूं। मेरी धर्म पत्नी इंदु देवी महापौर प्रत्याशी के रूप में खडी़ हैं और भगवान रूपी जनता का आपार समर्थन मिल रहा हैं। मैं आग्रह करता हूँ कि ईवीएम के क्रम संख्या दो पर चुनाव (चिन्ह मोटरसाइकिल छाप) पर बटन दबाकर विजयी बनायें। ताकि मैं आरा शहर का विकास के सपनों को पूरा कर सकूं।
वहीं उद्घाटन में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी, डाॅ विजय गुप्ता, पूर्व ज्योति शाहबादी, वंदिता देवी, मेजर राणा प्रताप, उमाशंकर सिंह, अंजनी चौधरी, मनोरंजन कुशवाहा, अखिलेश पांडे, पियुष कुमार, अजय गुप्ता, प्रदीप बदलानी, नरेंद्र सिंह अभिमन्यु सिंह मुन्ना जी, अशोक सिंह, राजन नैयर संतोष पब्लिसिटी, राजेन्द्र सिंह नवीन प्रकाश सिंह रानु चौरसिया, बिभू जैन मुन्ना सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष हिंदू जागरण मंच सोना लाल विशाल सिंह , शंभु नाथ प्रसाद, शंभु नाथ केशरी, विष्णु शंकर, प्रिंस सिंह सोनु तिवारी, राहुल बदलानी शन्नी शाहबादी आलोक अंजन राजीव रंजन अभिजित आनंद पुनित राज आदित्य सिंह आदि अनिल सिंह पवन सत्यार्थी विमलेश कुमार काका जी अखिलेश सैनी, रोहित श्रीवास्तव मुन्ना सोनी, प्रियांशु पांडेय सहित हजारों लोग मौजूद थे।