Monday, March 27, 2023

महिला कॉलेज में पोषण माह के तहत छात्राओं के साथ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

Must Read

मासूम बच्ची की गोली मारकर हत्या | पूर्व के विवाद में गोली मारकर हत्या |

भोजपुर | आकाश कुमार | जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई गांव में शुक्रवार की रात...

सगे भाइयों के बीच मारपीट व फायरिंग | पुलिस कर रही मामले की छानबीन |

आरा | आकाश कुमार | शहर के नवादा थाना क्षेत्र के गांधी नगर मोहल्ले में शनिवार की...

रमजान : संयम और समर्पण के साथ खुदा की इबादत का महीना | प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है माह-ए-रमजान |

साल के बारह महीनों में रमजान का महीना मुसलमानों के लिए खास मायने रखता है। यह महीना...

एमएम महिला कॉलेज के एनएसएस यूनिट 2 के द्वारा पोषण माह के तहत छात्राओं के साथ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का संचालन एन एस एस प्रोग्राम ऑफिसर डॉक्टर सुप्रिया झा ने किया और अध्यक्षता महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ आभा सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि महिला और बाल विकास मंत्रालय 5वां राष्ट्रीय पोषण माह 2022 का आयोजन हो रहा है। अभियान 1 सितम्बर से शुरू होकर 30 सितम्बर तक चलेगा। इस बार इसका मुख्य फोकस “महिला और स्वास्थ्य” और “बच्चा और शिक्षा” पर केन्द्रित है। उन्होंने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश के सभी ग्राम पंचायतों तक पोषण और स्वास्थ्य के बारे में लोगों को जागरूक करना है। पोषण माह केंद्र सरकार की 6 वर्ष से कम आयु के बच्‍चों, गर्भवती महिलाओं और शिशुओं को दूध पिलाने वाली माताओं में पोषण को बढावा देने की महत्‍वाकांक्षी योजना पोषण अभियान का हिस्‍सा है। गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ विजयलक्ष्मी ने  बताया कि कुपोषण एक गंभीर स्थिति है। कुपोषण तब होता है जब किसी व्यक्ति के आहार में पोषक तत्वों की सही मात्रा नहीं होती है। भोजन आपको स्वस्थ रखने के लिए ऊर्जा और पोषक तत्व प्रदान करता है। यदि आपको प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, विटामिन और  खनिजों सहित पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिलते हैं तो आप कुपोषण से पीड़ित हो सकते हैं। कार्यक्रम में विभिन्न विभाग के फैकल्टी मेंबर , डॉक्टर खुशबू  कुमारी, डॉक्टर राखी सिन्हा , डॉ अनूपमा कुमारी, डॉ स्मिता कुमारी, डॉ मनोज कुमार, डॉ अमरेश, डॉ रजनी नरसार्रिया, डॉ प्रिया, डॉ शालिनी, अंजू कुमारी, डॉ शिंकु कुमारी व अन्य शिक्षक मौजूद थे। प्रतियोगिता में सभी स्वयं सेविकाओं में प्रिया कुमारी, अंजली तिवारी, श्वेता कुमारी, अंकिता राज, कुमारी बंटी, आदिति कुमारी  ने हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

Latest News

मासूम बच्ची की गोली मारकर हत्या | पूर्व के विवाद में गोली मारकर हत्या |

भोजपुर | आकाश कुमार | जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई गांव में शुक्रवार की रात...

सगे भाइयों के बीच मारपीट व फायरिंग | पुलिस कर रही मामले की छानबीन |

आरा | आकाश कुमार | शहर के नवादा थाना क्षेत्र के गांधी नगर मोहल्ले में शनिवार की सुबह कराकट लगाने विवाद को...

रमजान : संयम और समर्पण के साथ खुदा की इबादत का महीना | प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है माह-ए-रमजान |

साल के बारह महीनों में रमजान का महीना मुसलमानों के लिए खास मायने रखता है। यह महीना संयम और समर्पण के साथ...

अल्बेंडाजोल टेबलेट खाने से बिगड़ी छात्र- छात्राओं की तबियत | विद्यालय में दी गयी थी गोली |

भोजपुर | आकाश कुमार | जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चरमुखा का गांव में गुरुवार की दोपहर अल्बेंडाजोल टेबलेट खाने से...

प्रदेश महासचिव समेत 9 नेताओं ने जनता दल यूनाइटेड से दिया इस्तीफा, राजद गठबंधन में नहीं मिल रहा सम्मान

ARA. बिहार में जनता दल यूनाइटेड में कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार दिन प्रतिदिन इस्तीफा दिया जा रहा है। आरा में दूसरे दिन भी...

More Articles Like This

Translate »