Tuesday, March 28, 2023

मेयर प्रत्याशी पल्लवी प्रियदर्शिनी ने समाहरणालय में किया नामांकन कहा केवल चुनावी एजेंडा नहीं मैं धरातल पर कार्य करके दिखाऊंगी

Must Read

मासूम बच्ची की गोली मारकर हत्या | पूर्व के विवाद में गोली मारकर हत्या |

भोजपुर | आकाश कुमार | जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई गांव में शुक्रवार की रात...

सगे भाइयों के बीच मारपीट व फायरिंग | पुलिस कर रही मामले की छानबीन |

आरा | आकाश कुमार | शहर के नवादा थाना क्षेत्र के गांधी नगर मोहल्ले में शनिवार की...

रमजान : संयम और समर्पण के साथ खुदा की इबादत का महीना | प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है माह-ए-रमजान |

साल के बारह महीनों में रमजान का महीना मुसलमानों के लिए खास मायने रखता है। यह महीना...

ARA. आरा नगर निगम की होने वाली मेयर और उप मेयर पद के चुनावी जंग में मेयर प्रत्याशी पल्लवी प्रियदर्शिनी ने शुक्रवार को पूरे शहर का भ्रमण कर नामांकन पत्र समाहरणालय में दाखिल कर दिया। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद मेयर प्रत्यासी पल्लवी प्रियदर्शिनी ने बताया कि महिलाओं के लिए आरा शहर में एक भी प्रसाधन की व्यवस्था नहीं है। तो मैं महिलाओं के लिए महिला प्रसाधन की व्यवस्था दिलाना चाहती हूं। साथ ही महिला की शिक्षा को लेकर भी काम करना चाहती हूं। पल्लवी प्रियदर्शनी ने कहा कि आरा नगर निगम में पहले भी एक महिला मेयर रह चुकी है। लेकिन उन्होंने बिलकुल काम नहीं किया है। इसलिए मैंने सोचा कि मुझे चुनाव लड़ना चाहिए और आरा की जनता के लिए काम करना चाहिए। जहां तक रही निगम में भ्रष्टाचार की बात तो उसके लिए जनता को मेरे साथ खड़ा होना होगा और मुझे काम करना होगा। उसके बाद ही मैं भ्रष्टाचार खत्म करने की कोशिश करूंगी। पल्लवी ने बताया कि मेरे एजेंडों में आरा शहर के मुख्य नाव आउट फॉल नाले का जीर्णोद्धार कराना, आरा नगर निगम की सभी सड़कों का निर्माण कार्य कराना, सभी वार्डों के नाली के पानी का निकासी सुनिश्चित कर जलजमाव से मुक्ति दिलाना, प्रतिदिन डोर-टू-डोर कचरे का उठाव कराना, गरीब परिवार के लोगों के लिए आवास निर्माण कराना, शहर के गांगी श्मशान घाट का आधुनिक करण करना, आरा रमना मैदान का सौंदर्यीकरण करना, आरा शहर को साफ सुंदर स्वच्छ बनाना, महिलाओं के लिए बाजार इलाके में शौचालय का निर्माण कार्य कराना, आरा नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त कराना, प्रतिदिन नगर निगम में 2 घंटे जनता की कठिनाइयों को सुनकर समस्याओं का निदान कराना, युवाओं को नगर निगम में रोजगार का सृजन किया जाएगा और यह मेरी केवल चुनावी एजेंडा नहीं बल्कि मैं धरातल पर कार्य कर के दिखाऊंगी। पहली बार चुनावी मैदान में उतरी पल्लवी ने बताया कि मेरा पहला उद्देश्य केवल काम करना है, मैं जात पात को नहीं मानती हूं, इंसान अच्छा होना चाहिए। ऐसे में आरा की जनता का सपोर्ट चाहती हूं वो आए और मेरे साथ खड़े होकर स्वच्छ आरा सुंदर आरा बनाने की राह पर चले।

Latest News

मासूम बच्ची की गोली मारकर हत्या | पूर्व के विवाद में गोली मारकर हत्या |

भोजपुर | आकाश कुमार | जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई गांव में शुक्रवार की रात...

सगे भाइयों के बीच मारपीट व फायरिंग | पुलिस कर रही मामले की छानबीन |

आरा | आकाश कुमार | शहर के नवादा थाना क्षेत्र के गांधी नगर मोहल्ले में शनिवार की सुबह कराकट लगाने विवाद को...

रमजान : संयम और समर्पण के साथ खुदा की इबादत का महीना | प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है माह-ए-रमजान |

साल के बारह महीनों में रमजान का महीना मुसलमानों के लिए खास मायने रखता है। यह महीना संयम और समर्पण के साथ...

अल्बेंडाजोल टेबलेट खाने से बिगड़ी छात्र- छात्राओं की तबियत | विद्यालय में दी गयी थी गोली |

भोजपुर | आकाश कुमार | जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चरमुखा का गांव में गुरुवार की दोपहर अल्बेंडाजोल टेबलेट खाने से...

प्रदेश महासचिव समेत 9 नेताओं ने जनता दल यूनाइटेड से दिया इस्तीफा, राजद गठबंधन में नहीं मिल रहा सम्मान

ARA. बिहार में जनता दल यूनाइटेड में कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार दिन प्रतिदिन इस्तीफा दिया जा रहा है। आरा में दूसरे दिन भी...

More Articles Like This

Translate »