Tuesday, September 26, 2023

मेयर प्रत्याशी स्वीटी कुमारी ने समाहरणालय में किया नामांकन कहा भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए जनता साथ दें

Must Read

आरा में खुला Senco Gold and Diamonds शो – रूम | सबको को दी जाएगी विशेष छूट का लाभ : सुनील |

आरा | अख्तर शफी "निक्की" | शहर के जेल रोड ललिता कॉम्प्लेक्स में विश्व प्रसिद्ध सेनको ज्वेलरी...

1942 के अमर शहीदअकली देवी के शहादत स्मृति दिवस समारोह मनाया गया

आरा। श्री कृष्ण चेतना समिति सभागार में 1942 के अमर शहीद अकली देवी के शहादत स्मृति दिवस...

प्राथमिक शिक्षक का चुनाव संपन्न

आरा नगर एवं आरा मुफ्फसिल दक्षिणी का अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव कार्य गुरुनानक अभ्यासार्थ मध्य...

ARA. आरा नगर निगम की होने वाली मेयर और उप मेयर पद के चुनावी जंग में मेयर प्रत्यासी स्वीटी कुमारी ने गुरुवार को पूरे शहर का भ्रमण कर नामांकन पत्र समाहरणालय में दाखिल कर दिया। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद मेयर प्रत्यासी स्वीटी कुमारी ने बताया कि मैं एक महिला हूं, तो महिला को विशेष ध्यान देना चाहूंगी। आरा शहर में पब्लिक प्रसाधन की व्यवस्था तो है लेकिन वो किसी काम का नहीं है। जिसका इस्तमाल कभी किसी ने नहीं किया होगा और वो प्रसाधन केवल पुरुषों के लिए है, महिलाओं के लिए आरा शहर में एक भी प्रसाधन की व्यवस्था नहीं है। तो मैं महिलाओं के लिए महिला प्रसाधन की व्यवस्था दिलाना चाहती हूं। साथ ही महिला की शिक्षा को लेकर भी काम करना चाहती हूं।

भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए करना होगा काम

स्वीटी कुमारी ने कहा कि आरा नगर निगम में पहले भी एक महिला मेयर रह चुकी है। लेकिन उन्होंने बिलकुल काम नहीं किया है। इसलिए मैंने सोचा कि मुझे चुनाव लड़ना चाहिए और आरा की जनता के लिए काम करना चाहिए। जहां तक रही निगम में भ्रष्टाचार की बात तो उसके लिए जनता को मेरे साथ खड़ा होना होगा और मुझे काम करना होगा। उसके बाद ही मैं भ्रष्टाचार खत्म करने की कोशिश करूंगी। पहली बार चुनावी मैदान में उतरी स्वीटी ने बताया कि मेरा पहला उद्देश्य केवल काम करना है, मैं जात पात को नहीं मानती हूं, इंसान अच्छा होना चाहिए। ऐसे में आरा की जनता का सपोर्ट चाहती हूं वो आए और मेरे साथ खड़े होकर स्वच्छ आरा सुंदर आरा बनाने की राह पर चले।

Latest News

आरा में खुला Senco Gold and Diamonds शो – रूम | सबको को दी जाएगी विशेष छूट का लाभ : सुनील |

आरा | अख्तर शफी "निक्की" | शहर के जेल रोड ललिता कॉम्प्लेक्स में विश्व प्रसिद्ध सेनको ज्वेलरी...

1942 के अमर शहीदअकली देवी के शहादत स्मृति दिवस समारोह मनाया गया

आरा। श्री कृष्ण चेतना समिति सभागार में 1942 के अमर शहीद अकली देवी के शहादत स्मृति दिवस समारोह शहीद अकली देवी सेवा...

प्राथमिक शिक्षक का चुनाव संपन्न

आरा नगर एवं आरा मुफ्फसिल दक्षिणी का अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव कार्य गुरुनानक अभ्यासार्थ मध्य विद्यालय मौलाबाग में संपन्न हुआ।...

सामाजिक अधिकारिता शिविर में सहायक उपकरणों के वितरण

भोजपुर- आरा (बिहार) मे सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा एडिप योजना के अन्तर्गत निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का...

केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा सांसद श्री आर के स़िह ने मंडल अध्यक्षो के साथ बैठक

आरा। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बामपाली मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे बैठक की गई। बैठक मे केन्द्रीय ऊर्जा...

More Articles Like This

Translate »