पटना। गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर आयोजित यदुवंशियों का मिलन समारोह पटना बापू सभागार में सम्पन्न हुआ। केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के नेतृत्व में हजारों यदुवंशी भाजपा में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदरणीय सम्राट चौधरी, विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा, राम कृपाल यादव, अशोक यादव, नन्द किशोर यादव, नवल किशोर यादव, मंगल पांडे, ऋतु राज़ सिन्हा, भीखूभाई दलसनिया, राधा मोहन सिंह, सहित सांसद, विधायक एवं वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सफल कार्यक्रम के लिए भोजपुर जिले के सभी मित्रों को और विशेषकर संदेश विधानसभा से शामिल हुए सैकड़ों साथियों को बहुत बहुत आभार एवं धन्यवाद। जिला उपाध्यक्ष सह अगिआंव विधानसभा प्रभारी, भाजपा कौशल यादव भोजपुर।