आरा। युवा चित्रांश वाहिनी के सभी सदस्यों द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव को समानित किया गया। विनोद कुमार श्रीवास्तव को प्रदेश उपाध्यक्ष बनने की बधाई दी गई। इस दौरान संतु लाल, अखिलेश श्रीवास्तव उर्फ मुन्ना जी, वार्ड प्रतिनिधि सुबोध कुमार वर्मा, अतुल प्रकाश, दीपक कुमार श्रीवास्तव और वार्ड प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार सिन्हा व सभी लोगों ने उन्हें बधाई दिया। साथ ही इस दौरान सभी ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। इस घड़ी विनोद श्रीवास्तव भावुक हो गए और सबका सम्मान किया।