आरा। लोक आस्था का महान पर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर लल्लू साह एंड सन्स ज्वेलर्स, जेल रोड आरा, में सैकड़ो छठ व्रती महिलाओं को फल, सुप, नारियल,सेब,अनानास,संतरा तथा पूजा सामग्री प्रदान किया गया। ताकि हर वर्ग की महिलाएं इस छठ पर्व को अच्छे ढंग से मना सके। इस अवसर पर लल्लू साह एंड सन्स ज्वेलर्स के प्रोपराइटर समाजसेवी दीपक कुमार अकेला ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे भोजपुर जिले के विभिन्न गांव से आई महिलाएं को छठ पूजा सामग्री प्रदान किया गया। इस नेक कार्य से हमें बहुत सुख शांति और खुशी का अनुभव होता है। इस मौके पर भाजपा नेता सीडी शर्मा, भारत सिंह सहयोगी, समाजसेवी चंपा देवी, जीतू सोनी, सदर अस्पताल आरा के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ महावीर प्रसाद गुप्ता, धीरज कुमार स्वर्णकार, भोला प्रसाद गुप्ता, प्रकाश कुमार सोनी, दरोगा शाह, मेजर राणा प्रताप सिंह, स्टोनो भरत जी वर्मा, पुनीता सिंह, गोपाल प्रसाद साधु जी, डॉक्टर शीलभद्र, सुभाष यादव, प्रतिक राज, राजलक्ष्मी, गणेश बाबू, महेश कुमार, आदि उपस्थित थे।