आरा,जगदीशपुर। संतश्रीदेवराहाशिवनाथद्वार श्रीदेवराहाधाम सिअरुआ जगदीशपुर भोजपुर का उद्घाटन आज केन्द्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री सह स्थानीय सांसद आरके सिंह जी, नगर अध्यक्ष संतोष कुमार यादव जी एवं संतश्रीदेवराहाशिवनाथदासजी महाराज ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किए। वहीं माननीय केन्द्रीय मंत्री आरके सिंह और नगर अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने संतश्रीदेवराहाशिवनाथदासजी महाराज का पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया और इस देश की जनता जनार्दन के कल्याण की कामना भी की। वहीं माननीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने कहा कि यह तोरणद्वार संतश्रीदेवराहाशिवनाथदासजी महाराज के नाम से बनाया गया है जो यहां के जनता जनार्दन को समर्पित किया गया है। वहीं संतश्रीदेवराहाशिवनाथदासजी महाराज ने कहा कि यह तोरणद्वार भारत के महाविभूति श्रीदेवराहा बाबाजी महाराज के नाम पर बनाया गया है। यहां पर धर्म की स्थापना के लिए तोरणद्वार बनाया गया है। संतश्री ने आगे कहा कि हम ईश्वर से सबकी सद्बुद्धि की कामना करते हैं। वहीं इस दौरान रामनवमी शोभायात्रा के महासचिव शंभू प्रसाद चौरसिया, लोजपा रामविलास जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, वंदना राजवंशी, मिथिलेश कुशवाहा, पूनम कुशवाहा सहित हजारों की संख्या में रामभक्त मौजूद थे।