Saturday, December 2, 2023

सिक्किम के राज्यपाल ने मां आरण्य देवी मंदिर में टेका मत्था, माता के दरबार में राज्यपाल ने सपत्नीक की पूजा-अर्चना

Must Read

ग्रैंड रिसॉर्ट में पहली बार नए साल 2024 के जश्न मनाने को लेकर अड्डा इवेंट प्लैनर के द्वारा भव्य आयोजन

आरा के धनुपरा स्थित ग्रैंड रिसॉर्ट में पहली बार नए साल 2024 के जश्न मनाने को लेकर...

विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रचार वाहन भोजपुर जिला के गाँवो मे सरकार की योजनाओं का प्रचार करेगी

आरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के सपनो को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से...

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा ऋण वसुली अभियान चलाया

आरा। दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा आगामी लोक अदालत के परिपेक्ष्य में ऋण वसुली अभियान चलाया जा...

आरा। सिक्किम के राज्यपाल ने मां आरण्य देवी मंदिर में टेका मत्था
माता के दरबार में राज्यपाल ने सपत्नीक की पूजा-अर्चना
सिक्किम के माननीय राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य गुरुवार को एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान आरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सपत्नीक ऐतिहासिक मां आरण्य देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट के मीडिया प्रबंधक कृष्ण कुमार ने बताया की सिक्किम के राज्यपाल श्री आचार्य बक्सर से सडक मार्ग द्वारा आरा के मां आरण्य देवी मंदिर में सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर पहूंचे, जहां ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं पुजारी ने उनका स्वागत किया। तत्पश्चात राज्यपाल माता के दरबार में जाकर मत्था टेका। इस दौरान मंदिर के पुजारियों ने राज्यपाल दंपति को विधिवत पूजा-पाठ करवाया। पूजा अर्चना के बाद मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं पुजारी ने संयुक्त रूप से राजपाल दंपति को माता आरण्य देवी का फोटो चुनरी देकर सम्मानित किया। वही मंदिर ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक डॉ. भीम सिंह भवेश ने अपनी पुस्तक “सानिध्य का संस्मरण” राजपाल को भेंट किया। वार्ड पार्षद जीतू चौरसिया ने बुके एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर मंदिर के मुख्य संरक्षक भीम सिंह भवेश, सचिव अरविंद कुमार पांडेय, रुपेश कुमार, पुजारी संजय मिश्र, मनोज कुमार पांडेय एवम भीम पांडेय, रितेश चौरसिया, धर्मेंद्र कुमार सिंह, जयप्रकाश यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे। उनके आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन चौकस रहा। सदर एसडीओ लाल ज्योति नाथ शाहदेव, एएसपी चंद्र प्रकाश, दंडाधिकारी सह जिला योजना पदाधिकारी अभय कुमार सिंह, नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार, नवादा थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत, यातायात प्रभारी प्रदीप सरकार, इंस्पेक्टर मनीष कुमार दलबल के साथ मस्तैद दिखे। इसके अलावे राज्यपाल के गुजरने वाले रास्ते पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ सशस्त्र तैनात थे।

Latest News

ग्रैंड रिसॉर्ट में पहली बार नए साल 2024 के जश्न मनाने को लेकर अड्डा इवेंट प्लैनर के द्वारा भव्य आयोजन

आरा के धनुपरा स्थित ग्रैंड रिसॉर्ट में पहली बार नए साल 2024 के जश्न मनाने को लेकर...

विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रचार वाहन भोजपुर जिला के गाँवो मे सरकार की योजनाओं का प्रचार करेगी

आरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के सपनो को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री द्वारा दिल्ली मे पूरे...

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा ऋण वसुली अभियान चलाया

आरा। दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा आगामी लोक अदालत के परिपेक्ष्य में ऋण वसुली अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में...

nmops भोजपुर और महासंघ गोपगुट भोजपुर के बैनर तले पुराना पेंशन योजना को लागू हो को लेकर कैंडिल मार्च

आरा। nmops भोजपुर और महासंघ गोपगुट भोजपुर के बैनर तले पुराना पेंशन योजना को लागू हो। कैंडिल मार्च जेपी मूर्ति रमना...

लोजपा स्थापना की दिवस की तैयारी को ले बैठक

आरा। पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान की अध्यक्षता में आरा के एक सामुदायिक भवन में बैठक हुई। 28 नवंबर को बापू...

More Articles Like This

Translate »