Saturday, June 3, 2023

मासूम बच्ची की गोली मारकर हत्या | पूर्व के विवाद में गोली मारकर हत्या |

Must Read

बिहार में स्कूली छात्रा से गैंगरेप | जांच में जुटी पुलिस |

कैमूर | जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां दुर्गावती थाना क्षेत्र में...

रेल हादसे मे मृत यात्रियों के लिए भाजपा ने किया शोक सभा का आयोजन |

आरा । भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे कल हुए रेल हादसे मे...

मोदी संसद भवन को मंदिर बनाने चाहते हैं : दिपांकर भट्टाचार्य | भाकपा – माले जिलास्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन |

आरा । आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाकपा-माले जिला स्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन आज नागरी प्रचारिणी...
Bunty Bhardwaj
Bunty Bhardwaj is an Indian journalist and media personality. He serves as the Managing Director of News9 Aryavart and hosts the all news on News9 Aryavart.

भोजपुर | आकाश कुमार | जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई गांव में शुक्रवार की रात पूर्व के विवाद को लेकर घर में घुसकर एक कर दी गई। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद हथियारबंद अपराधी आसानी से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया। इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मृत बच्ची उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई गांव निवासी कृष्णा कुमार सिंह की 8 वर्षीया पुत्री आराध्या सिंह है एवं वह पहली कक्षा में पढ़ती थी। इधर मृत बच्ची के पिता कृष्णा कुमार सिंह ने बताया कि रोहतास जिला के दिनारा थाना क्षेत्र के दिनारा गांव में स्थित 6 बीघा खानदानी जमीन को लेकर कैमूर जिला के गोड़सरा थाना क्षेत्र के नुआवं निवासी ममेरे भाइयों से 2013 से विवाद चला रहा है। वह रोहतास के दिनारा में पोल्ट्री फॉर्म भी चलाते हैं। वर्ष 2019 में इसी विवाद को लेकर जब उनका भाई सत्यम सिंह दिनारा के उनके पोल्ट्री फॉर्म पर था।

तभी उनके द्वारा उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और गोली लगने से वह भी जख्मी हो गए थे। जिसके बाद उनके द्वारा प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी और पुलिस द्वारा सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। हालांकि उस मामले में सभी लोग बेल पर बाहर आ गए थे। उसी समय से यह विवाद चला रहा है। शुक्रवार की रात जब उनकी बेटी आराध्या सिंह घर में अपने बुआ और दादी के साथ बैठी हुई थी। तभी चार हथियारबंद अपराधी आए और दरवाजा खटखटाया। जब उनके परिवार वालों ने दरवाजा खोला तो उन्होंने पूछा कि कृष्णा सिंह घर पर है तो परिवार वालों ने कहा कि वह नहीं है। इसके बाद सभी अपराधी जबरन घर में प्रवेश करने लगे। जब परिवार वालों ने रोका तो उन अपराधियों में से एक ने हथियार निकाल कर फायरिंग कर दी। जिसमें फायरिंग के दौरान उनकी बेटी को गोली लग गई और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इसके पश्चात चारों अपराधी वहां से भाग निकले। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। वहीं दूसरी ओर मृत बच्ची के पिता कृष्णा कुमार सिंह ने कैमूर जिला के गोड़सरा थाना क्षेत्र के नुआवं गांव निवासी बजरंगी सिंह व उसके दो पुत्र सोनू सिंह एवं विकास सिंह पर उनके द्वारा अपराधियों को भेज अपनी बच्ची की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृत बच्ची अपने दो भाई भाई एक बहन में बड़ी थी मृत बच्ची के परिवार में मां अंजली देवी व एक बहन प्रणिती कुमारी उर्फ परी एवं एक भाई ओमजी है। घटना के बाद मृत बच्ची के घर में हाहाकार मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृत बच्ची की मां अंजली देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Latest News

बिहार में स्कूली छात्रा से गैंगरेप | जांच में जुटी पुलिस |

कैमूर | जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां दुर्गावती थाना क्षेत्र में...

रेल हादसे मे मृत यात्रियों के लिए भाजपा ने किया शोक सभा का आयोजन |

आरा । भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे कल हुए रेल हादसे मे मृत यात्रियों के प्रति शोक...

मोदी संसद भवन को मंदिर बनाने चाहते हैं : दिपांकर भट्टाचार्य | भाकपा – माले जिलास्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन |

आरा । आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाकपा-माले जिला स्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन आज नागरी प्रचारिणी सभागार में हुआ। जिसमें जिले...

टॉप 20 का कुख्यात अपराधी नकुल महतो गिरफ्तार | संवाददाता सम्मेलन में एसपी ने दी जानकारी |

आरा | बिहार | आकाश कुमार | भोजपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां भोजपुर पुलिस ने टॉप-20 के कुख्यात अपराधी...

ट्रेन से गिरकर अधेड़ व्यक्ति की मौत | रेलवे ट्रैक पर मिला शव |

आरा | बिहार | आकाश कुमार | दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर बिहिया रेलवे स्टेशन के पूर्वी गुमटी के समीप अप लाइन पर शनिवार की दोपहर...

More Articles Like This

Translate »