Friday, September 22, 2023

लापता रिटायर्ड आर्मी जवान का शव बरामद | मामले की तफ्तीश में जुटी भोजपुर पुलिस |

Must Read

जिनवाणी मैनेजमेन्ट कॉलेज में दो दिवसीय रोजगार मेला का शुभारम्भ

आरा। जिनवाणी मैनेजमेन्ट कॉलेज में दो दिवसीय रोजगार मेला का शुभारम्भ आज हुआ। मुख्य अतिथि स्वरूप पधारे...

बलभद्र जी की जन्मोत्सवों एवं पूजनोत्सव बड़े ही धूमधाम से मना

आरा ब्याहुत कलवार सेवा संघ के नवादा आरा स्थित प्रधान कार्यालय में कलवार समाज के कुल देवता...

बलभद्र जयंती के लिए पूरे जिले में जनसंपर्क, 21 सितंबर होगा कार्यक्रम

आरा। वियाहूत कलवार सेवा संघ द्वारा आयोजित बलभद्र जयंती समारोह 21 सितंबर को लेकर समीक्षा बैठक सतनारायण...
Bunty Bhardwaj
Bunty Bhardwaj is an Indian journalist and media personality. He serves as the Managing Director of News9 Aryavart and hosts the all news on News9 Aryavart.

आरा | बिहार | आकाश कुमार | दो दिन से लापता एक रिटायर्ड आर्मी जवान का शव बरामद हुआ है। शव नवादा थाना क्षेत्र के श्री टोला स्थित नहर से सोमवार की दोपहर बरामद हुआ है। शव के मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही नवादा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया। वही मृतक के मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार मृतक मूल रूप से नारायणपुर थाना क्षेत्र के मड़नपुर गांव निवासी स्व.अयोध्या उपाध्याय के 45 वर्षीय पुत्र राजेंद्र उपाध्याय हैं एवं आर्मी से रिटायर्ड जवान थे। मृतक वर्तमान में नगर थाना क्षेत्र के पिपरहियां रोड आनंद नगर मोहल्ले में करीब 5 वर्षो से अपना मकान बनाकर रहते हैं थे। 

इधर मृतक के चाचा बलिराम उपाध्याय ने बताया कि वह शनिवार की शाम करीब 7 बजे सब्जी खरीदने के लिए घर से बाहर निकले थे। जब रात 10 बजे तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने काफी खोजबीन की। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिजन रविवार की सुबह से ही उनकी खोजबीन शुरू कर दी। खोजबीन के दौरान परिजन श्री टोला बहिरो,जवाहर टोला सहित शहर के कई इलाकों में उनकी खोजबीन की। लेकिन उसके बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया था। इसके बाद सोमवार की दोपहर भी परिजन खोजबीन कर रहे थे। उसी दौरान श्री टोला स्थित नहर के समीप पहले उनका गमछा गिरा मिला। जिसके बाद परिजन गमछे की अधार पर उसी और खोजना शुरू किया। तभी उन्होंने देखा कि एक श्री टोला स्थित नहर में एक शव पड़ा है। जिसके बाद परिजन नहर में जाकर शव को देखा और उसकी पहचान की। इसके पश्चात परिजनों ने इसकी सूचना नवादा थाना पुलिस को दी। 

वहीं दूसरी और मृतक के चाचा बलिराम उपाध्याय ने किसी भी व्यक्ति पर किसी भी प्रकार का आरोपी आशंका नहीं जाता है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा। वहीं पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक रिटायर आर्मी जवान की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व दो बहन में तीसरे स्थान पर थे। मृतक के परिवार में पत्नी मीरा देवी व दो पुत्री एवं एक पुत्र सक्षम है। घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतक की पत्नी मीरा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Latest News

जिनवाणी मैनेजमेन्ट कॉलेज में दो दिवसीय रोजगार मेला का शुभारम्भ

आरा। जिनवाणी मैनेजमेन्ट कॉलेज में दो दिवसीय रोजगार मेला का शुभारम्भ आज हुआ। मुख्य अतिथि स्वरूप पधारे...

बलभद्र जी की जन्मोत्सवों एवं पूजनोत्सव बड़े ही धूमधाम से मना

आरा ब्याहुत कलवार सेवा संघ के नवादा आरा स्थित प्रधान कार्यालय में कलवार समाज के कुल देवता भगवान बलभद्र जी की जन्मोत्सवों...

बलभद्र जयंती के लिए पूरे जिले में जनसंपर्क, 21 सितंबर होगा कार्यक्रम

आरा। वियाहूत कलवार सेवा संघ द्वारा आयोजित बलभद्र जयंती समारोह 21 सितंबर को लेकर समीक्षा बैठक सतनारायण प्रसाद वियाहूत की अध्यक्षता में...

आयुष्मान भारत योजना’ के तहत आयुष्मान कार्ड की महत्व – प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्र

आरा। भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा स्थानीय आरा परिसदन सभागार मे प्रदेश प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्र,बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,पूर्व सांसद मीना...

दो दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन जिनवाणी मैनेजमेन्ट कॉलेज, सिकन्दरपुर

आरा। जिनवाणी मैनेजमेन्ट कॉलेज, सिकन्दरपुर, आरा में 21 एवं 22 सितम्बर 2023 को दो दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा...

More Articles Like This

Translate »