Wednesday, September 27, 2023

सगे भाइयों के बीच मारपीट व फायरिंग | पुलिस कर रही मामले की छानबीन |

Must Read

आरा में खुला Senco Gold and Diamonds शो – रूम | सबको को दी जाएगी विशेष छूट का लाभ : सुनील |

आरा | अख्तर शफी "निक्की" | शहर के जेल रोड ललिता कॉम्प्लेक्स में विश्व प्रसिद्ध सेनको ज्वेलरी...

1942 के अमर शहीदअकली देवी के शहादत स्मृति दिवस समारोह मनाया गया

आरा। श्री कृष्ण चेतना समिति सभागार में 1942 के अमर शहीद अकली देवी के शहादत स्मृति दिवस...

प्राथमिक शिक्षक का चुनाव संपन्न

आरा नगर एवं आरा मुफ्फसिल दक्षिणी का अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव कार्य गुरुनानक अभ्यासार्थ मध्य...
Bunty Bhardwaj
Bunty Bhardwaj is an Indian journalist and media personality. He serves as the Managing Director of News9 Aryavart and hosts the all news on News9 Aryavart.

आरा | आकाश कुमार | शहर के नवादा थाना क्षेत्र के गांधी नगर मोहल्ले में शनिवार की सुबह कराकट लगाने विवाद को लेकर सगे भाइयों के बीच मारपीट व फायरिंग हुई। फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी अधेड़ को गोली दाहिने पैर में जांघ पर लगी है। गोली लगते ही वह खून से लथपथ जख्मी हालत में ज़मीन पर गिर पड़े। जिसके बाद परिजनों द्वारा उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी अधेड़ नवादा थाना क्षेत्र के गांधी नगर मोहल्ला नियम निवासी जमुना सिंह के 55 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार है। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही नवादा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं। इधर जितेंद्र कुमार ने बताया कि उनका नवादा थाना क्षेत्र के जैन स्कूल गेट के समीप 3 कट्ठा जमीन है और उस जमीन का बंटवारा नहीं हुआ है। जिसको लेकर बड़े भाई सतेंद्र सिंह से कुछ दिनों से विवाद चला रहा है।

शनिवार की सुबह उनके बड़े भाई सतेंद्र सिंह द्वारा उसी जमीन पर कराकट लगाया जा रहा था। जब उन्होंने कहा कि जब जमीन का बंटवारा नहीं हुआ है तो आप अभी कराकट क्यों लगा रहे हैं बंटवारा होने के बाद लगा लिजियेगा। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। देखते ही देखते बात बहुत बढ़ गई। इसके बाद दोनों भाई आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट की। तभी मारपीट के दौरान बड़े भाई द्वारा फायरिंग कर दी गई। जिसमें फायरिंग के दौरान उनके दाहिने पैर में जांघ पर गोली लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा शहर के बापू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। वहीं दूसरीन ओर जख्मी अधेड़ जितेंद्र कुमार ने अपने बड़े भाई सत्येंद्र सिंह एवं उनके दोनों बेटों पर मारपीट करने एवं गोली मारने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

जबकि इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉक्टर विकास सिंह ने बताया कि एक 55 वर्षीय अधेड़ को दाहिने पैर में जांघ पर गोली लगी है। ज़ख्म देखने से ऐसा लगता है कि राइफल जैसे राइफल या अन्य वेपन से मारा गया है। गोली लगने से जख्मी अधेड़ का दाहिना जांघ पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया है और खून भी काफी बह गया है। अभी उनके परिजनों द्वारा दो यूनिट ब्लड दिया जा रहा है। जिसके बाद तत्काल उन्हें पहले दो यूनिट ब्लड चढ़ाया जाएगा। हालांकि उनकी स्थिति नाजुक है लेकिन स्टेबल हो जाएंगे।

Latest News

आरा में खुला Senco Gold and Diamonds शो – रूम | सबको को दी जाएगी विशेष छूट का लाभ : सुनील |

आरा | अख्तर शफी "निक्की" | शहर के जेल रोड ललिता कॉम्प्लेक्स में विश्व प्रसिद्ध सेनको ज्वेलरी...

1942 के अमर शहीदअकली देवी के शहादत स्मृति दिवस समारोह मनाया गया

आरा। श्री कृष्ण चेतना समिति सभागार में 1942 के अमर शहीद अकली देवी के शहादत स्मृति दिवस समारोह शहीद अकली देवी सेवा...

प्राथमिक शिक्षक का चुनाव संपन्न

आरा नगर एवं आरा मुफ्फसिल दक्षिणी का अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव कार्य गुरुनानक अभ्यासार्थ मध्य विद्यालय मौलाबाग में संपन्न हुआ।...

सामाजिक अधिकारिता शिविर में सहायक उपकरणों के वितरण

भोजपुर- आरा (बिहार) मे सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा एडिप योजना के अन्तर्गत निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का...

केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा सांसद श्री आर के स़िह ने मंडल अध्यक्षो के साथ बैठक

आरा। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बामपाली मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे बैठक की गई। बैठक मे केन्द्रीय ऊर्जा...

More Articles Like This

Translate »