Tuesday, December 5, 2023

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बोली महापौर रूबी तिवारी, महिला हर क्षेत्र में आगे | जिला प्रशासन ने किया कार्यक्रम का आयोजन |

Must Read

ग्रैंड रिसॉर्ट में पहली बार नए साल 2024 के जश्न मनाने को लेकर अड्डा इवेंट प्लैनर के द्वारा भव्य आयोजन

आरा के धनुपरा स्थित ग्रैंड रिसॉर्ट में पहली बार नए साल 2024 के जश्न मनाने को लेकर...

विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रचार वाहन भोजपुर जिला के गाँवो मे सरकार की योजनाओं का प्रचार करेगी

आरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के सपनो को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से...

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा ऋण वसुली अभियान चलाया

आरा। दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा आगामी लोक अदालत के परिपेक्ष्य में ऋण वसुली अभियान चलाया जा...
Bunty Bhardwaj
Bunty Bhardwaj is an Indian journalist and media personality. He serves as the Managing Director of News9 Aryavart and hosts the all news on News9 Aryavart.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भोजपुर जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला प्रशासन से लेकर अनेक संस्थान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वर्तमान समय मे महिलाओं की भूमिका पर बात की गई। कार्यक्रम में आरा सदर अनुमंडल पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, आरा की प्रथम नागरिक महापौर रूबी तिवारी सहित कई गणमान्य लोगों ने अनेक कार्यक्रम में शिरकत किया है। इस अवसर पर महापौर रूबी तिवारी ने कहा कि आज महिलाएं पूरे देश मे हर पदों को सुशोभित कर रही है। हर कार्यक्रम में अपनी बड़ी भूमिका निभा रही है। महिलाएं देश की कमान तक संभाल चुकी है चाहे इंदिरा गांधी हो या मदर टेरेसा।

जिला प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किया कार्यक्रम का आयोजन

आरा | अख्तर शफी | महिला एवं बाल विकास मंत्रालय एवं जिला प्रशासन भोजपुर आरा के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस एवं अनुमंडल पदाधिकारी आरा के समक्ष कार्यक्रम किया गया। उक्त कार्यक्रम का आरा स्थित महिला सशक्तिकरण कार्यालय में आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक महिला विकास निगम, द्वारा जिले में महिला विकास निगम द्वारा संचालित योजनाओ के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस द्वारा महिलाओं के लिए हर दिन एक उत्सव के रूप में मनाने हेतु उपस्थित महिलाओं को प्रेरित किया गया। साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के वार्षिक कार्य योजना के अनुरूप प्रखंड के महादलित टोला के किशोरियों के समूह को आर्थिक सशक्तिकरण हेतु सिलाई मशीन प्रदान किया गया ।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते अनुमंडल पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी

अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर द्वारा कहा गया कि वर्तमान स्थिति में हमारेे समाज से जेंडर विभेदीकरण को दूर करना अति महत्वपूर्ण है। उनके द्वारा कोविड-19 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाडी सेविकाओं को सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र दिया गया।  उपस्थित आंगनवाड़ी सेविका एवं अन्य महिलाएं काफी प्रोत्साहित देखी गई ।उनके द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को काफी सराहा गया एवं इसके प्रचार-प्रसार हेतु प्रत्येक प्रखंड में नुक्कड़ नाटक के आयोजन की भी प्रशंसा की गई।

बोली आरा निगम मेयर रूबी तिवारी, हर क्षेत्र में महिलाओं की बड़ी भूमिका

नेहरू युवा केंद्र, भोजपुर तथा रेड क्रॉस सोसायटी,आरा के संयुक्त तत्वाधान मे आज रेड क्रॉस के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रुप से आरा के मेयर रूबी तिवारी उप मेयर पुष्पा कुशवाहा आरा की उप समाहर्ता नूरी  परवीन नेहरू युवा केंद्र,भोजपुर की जिला युवा अधिकारी, निकिता सिंह ,रेड क्रॉस सोसाइटी की सचिव विभा कुमारी तथा सहजानंद ब्रह्मर्षि कॉलेज के हिंदी विभाग की अध्यापिका पूनम मैम ने दीप जलाकर एक साथ किया। कार्यक्रम का मंच संचालन बड़हरा प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक  शशि शेखर सिंह ने किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आरा की मेयर रूबी तिवारी ने किया तथा वहां बैठे महिलाओं को संबोधित करते हुए मेयर ने कहा कि  जो महिलाएं  कल तक खाना बनाने तथा बच्चों का पालन पोषण तथा परिवार के ख्याल रखने तक समझी जाती थी वह महिलाएं आज इन सारी कामों के साथ-साथ गांव ,शहर ,जिला, राज्य तथा देश सब चलाने का काम कर रही है आज महिलाएं नृत्य का क्षेत्र हो, संगीत का क्षेत्र हो, क्रिकेट का क्षेत्र हो, शिक्षा का चिकित्सा का या देश की रक्षा करने वाली सेना का क्षेत्र हो चाहे राजनीति के क्षेत्र हो कहीं से अछूती नहीं है ।अतः महिलाओं को आज किसी भी क्षेत्र में पूर्ण आजादी से अपना योगदान  देने से कतई हिचकिचाना नहीं चाहिए। वही आरा की उप मेयर श्री पुष्पा कुशवाहा ने कहा कि महिलाओं  तथा लड़कियों को यह जरूरी नहीं कि झंडा लेकर रोड पर आने की जरूरत है लेकिन उन्हें जहां भी जरूरत पड़े अपनी सुरक्षा में हर जगह आवाज उठाने की जरूरत है।

नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करती आरा की प्रथम नागरिक महापौर रूबी तिवारी

वही आगे सहजानंद ब्रह्मर्षि कॉलेज की हिंदी विभाग की अध्यापिका पूनम मैम कई राष्ट्र कवि के वाक्य को प्रस्तुत करते हुए महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया आरा की उप समाहर्ता नूरी परवीन ने कहा कि कई साल बीत जाने के बाद भी महिलाओं को कार्यक्रम के जरिए जागरूक करने का काम हो रहा है इससे ऊपर उठने की जरूरत है और जिस प्रकार समाज की हर क्षेत्र में आज महिलाएं सक्रिय सहभागिता निभा रहे हैं चाहे जिला प्रशासन हो गया संसद की कार्रवाई या कानून व्यवस्था हर जगह महिला को आज आगे लाया जा रहा है उससे देश ही नहीं विश्व में एक नई गति लाने की जरूरत है वही विभा कुमारी ने बताया कि अपने 9 साल की जीवन से आज तक समाज के हर सुख दुख को देखते हुए जो अनुभव प्राप्त किए और आज जिला  के साथ पूरे जिले वासियों को भाई-बहन के रूप में देखकर अपनी पहचान खुद बनाने का मौका मिला,नेहरू युवा केंद्र,भोजपुर की जिला युवा अधिकारी, निकिता सिंह ने कहा कि आज सरकार की सारी योजनाओं को नेहरू युवा केंद्र गांव गांव तथा घर घर पहुंचा रहा है और यह कार्य समाज के सभी लोग एक साथ मिलकर करेंगे तो बहुत जल्द लक्ष्य की प्राप्ति  हो सकती है आज जिस प्रकार महिलाओं के लिए कई कार्यक्रम और योजनाएं सरकार द्वारा भी चलाई जा रहे हैं और उसका लाभ उन महिलाओं को नहीं मिल पा रहा है  आज उन तक पहुंचाने कि जिम्मेवारी  हम सभी का है किसी बच्चे का शिक्षा स्वास्थ्य प्रभावित ना हो यह समाज के जागरूक लोगों को ध्यान रखना चाहिए। जिला युवा अधिकारी वहां उपस्थित बच्चियों से भी समाज की समस्याओं को पूछ कर उन्हें उचित सलाह देने का काम किया बहुत ही समाज के लिए सुखद पल था इस कार्यक्रम में  50  लड़कियां  तथा 40 लड़के उपस्थित थे इस कार्यक्रम मे धन्यवाद ज्ञापन कुमार मंगलम ने किया।

“नारी शक्ति” पर परिचर्चा का आयोजन,नेशनल साइंटिफिक द्वारा आयोजन

नेशनल साइंटिफिक रिसर्च एंड सोशल एनालिसिस ट्रस्ट आरा के कार्यालय में  विश्व महिला दिवस के अवसर पर “नारी शक्ति ” पर परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमें अध्यक्ष श्याम कुमार ने आवाहन किया कि महिलाएँ किसी अन्य के भरोसे नहीं अपने आत्मबल के आधार पर मंजिल हासिल करने की कोसिस करें तो सफलता उनके कदम चूमेंगी ।कार्यक्रम में कई लोगों ने अपने विचार सांझा किये।

अल हफ़ीज़ कॉलेज में हुआ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम

अल हफ़ीज़ कॉलेज आरा के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कॉलेज की महिला कर्मी  को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चर्चित लेडी डॉक्टर और अल हफीज कॉलेज आरा की अध्यक्ष डॉ बीके हफीजी  जबकि विशिष्ट अतिथि कॉलेज के सचिव शाहिद अलीम और डॉ इरशाद हुसैन , डॉ सय्यद मुर्शिद फ़ैज़ और प्रोफेसर एजाज हुसैन थे अपने मुख्य अतिथि डॉ बी के हफीज़ी ने कहा स्त्रियों को शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें पुरुषों को महिलाओं का हमेशा  सम्मान करना चाहिए और उन्हें आगे बढ़ने में हर संभव मदद देनी चाहिए समाज का उत्थान तभी हो सकता है जब स्त्री शिक्षित हो। अब वह समय आ गया है जो समाज में  महिलाओ को पुरषो के  बराबर समझा जाए। महिलाओ को अपना आदर्श  मदर टेरेसा कल्पना चावला इंदिरा गांधी जैसी शशक्त महिलाओं को मानना चाहिए कार्यक्रम का स्वागत  प्रो डॉ मो सैफ अध्यक्षता शाहिद अलीम और धन्यवाद ज्ञापन भीम भार्गव ने किया। सभा के विशिष्ट अतिथि डॉ इरशाद हुसैन ने कहा कि महिला दिवस का इतिहास बहुत ही पुराना है उन्होंने कहा कि महिला दिवस की शुरुआत 1908 से हुई जबकि संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1975 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मान्यता दी। इसकी शुरुआत न्यूयार्क में हराजो  महिलाओं के आंदोलन से हुए हैं उन्हें कम वेतन दिया जाता था और उनसे ज्यादा घंटे कार्य लिया जाता था उन्हें वोट देने का अधिकार भी नहीं था इन महिलाओं ने वहां आंदोलन किया और 8 मार्च के दिन ही उन्हें सफलता मिली और उन्हें वोट देने का अधिकार भी  दिया गया सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका  ने महिलाओं के अधिकार  को पराप्त करने पर  इस दिन को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाने की मान्यता दी।

अल हाफिज कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते अतिथि एवं शिक्षक

अपने अध्यक्षीय संबोधन में कॉलेज के सचिव शाहिद अली ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों जरूरतों  के लिए आवाज उठाने में पुरुष वर्ग में पीछे नहीं रहा है बल्कि रूढ़िवादी प्रथाओं का अंत पुरुषों द्वारा हुआ ।असली पुरुष में वही है जो महिलाओं की रक्षा करें और उनके अधिकारों के लिए लड़े हमें राजा राममोहन राय ज्योतिराव गोविंदराव फुले डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा महिला उत्थान के किए गए कार्यों को नहीं भूलना चाहिए सचिव शाहिद अलीम ने ने कहा कि आने वाले  समय में कॉलेज का स्थापना दिवस और संस्थापक सचिव डॉ अब्दुल कफील हफीज़ी की पुण्य  तिथि मनाने की घोषणा की मुख्य अतिथि डॉ बीके हफीज़ी शाहिद अलीम डॉ इरशाद हुसैन सैयद मुरशिद फ़ैज़, एजाज हुसैन के द्वारा संयुक्त रुप से कॉलेज कर्मी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया दिया गया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में डॉ सैयद फरहद, नाहिद फातिमा, सौम्या रानी, डॉ किरण कुमारी, डॉ ललिता ओझा, कुमारी रितु सिन्हा,  निखत जहां, कुमारी रेखा, किरण कुमारी, उषा कुमारी यादव, नाजिया इमरान हफीजी, सना तस्लीम, ललिता कुमारी चांदनी कुमारी, किरण देवी, खुर्शीदा आदि को सम्मानित किया गयाइस अवसर पर डॉ मो रेहान, प्रो अब्दुल जमील आफताब, आलम, रफीक , अनिल कुमार , आदित्य, तरुण , अजहर, जसीम, फ़िरोज़, जुबैर,शंकर , ओम प्रकाश आदि उपस्थित हुए।

विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विचार गोष्ठी

स्नातकोत्तर हिंदी विभाग , VKSU, में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो रणविजय कुमार ने की। संचालन डॉ नवनीत कुमार राय  ने किया। विषय प्रवर्तन करते हुए डॉ नीलाम्बुज ने कहा कि स्त्रियों को महानता से अधिक समानता की आवश्यकता है।  मुख्य अतिथि श्री भरत सिंह सहयोगी ने महिलाओं को आधा आसमान देने की वक़ालत की। मुख्य वक्ता प्रो बज्रांग प्रताप केसरी ने सावित्रीबाई फुले को याद करते हुए स्त्रियों को संघर्ष के लिए तैयार रहने को कहा। विशिष्ट अतिथि डॉ लक्ष्मी कुमारी ने महिलाओं को शिक्षा एवं रोजगार के जरिये आर्थिक आज़ादी प्राप्त करने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ शीलबोधि, श्री रविशंकर एवं विद्यार्थियों में सपना, लवली, स्नेहा, प्रियंका, आराध्या, श्वेता, अमृता, सुरसेन, आनंद उपस्थित रहे।

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर जदयू ने आयोजित किया भव्य कार्यक्रम

अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भोजपुर जिला जदयू कार्यालय आरा में जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह की उपस्थिति में जदयू महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जदयू जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने महिला अधिकारों और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आधी आबादी के लिए किए गए कार्यो की व्यापक चर्चा की साथ ही इन्हें जन जन तक व्यापक प्रचार प्रसार करने का महिला साथियों से आह्वान किया।

जिला जदयू द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते जिला अध्यक्ष संजय सिंह एवं उप महापौर पुष्पा कुशवाहा

कार्यक्रम में जदयू नेत्री सह आरा नगर निगम की उपमेयर पुष्पा कुशवाहा,वरीय जदयू नेता सुशील तिवारी जी, भीम पटेल, पुनीता ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में किये गए कार्यो की व्यापक चर्चा की। शंभु प्रसाद सोनी, मनोज पांडेय, रामसकल सिंह भोजपुरिया, शारदा जी, विजय कश्यप, सीटू पांडेय, राकेश पांडेय सहित काफी संख्या में महिला प्रकोष्ठ की महिलाएं उपस्थित थीं।कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सुधार वाहिनी की जिलाध्यक्ष पूनम दुबे और संचालन अनुपमा चौरसिया ने किया।

Latest News

ग्रैंड रिसॉर्ट में पहली बार नए साल 2024 के जश्न मनाने को लेकर अड्डा इवेंट प्लैनर के द्वारा भव्य आयोजन

आरा के धनुपरा स्थित ग्रैंड रिसॉर्ट में पहली बार नए साल 2024 के जश्न मनाने को लेकर...

विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रचार वाहन भोजपुर जिला के गाँवो मे सरकार की योजनाओं का प्रचार करेगी

आरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के सपनो को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री द्वारा दिल्ली मे पूरे...

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा ऋण वसुली अभियान चलाया

आरा। दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा आगामी लोक अदालत के परिपेक्ष्य में ऋण वसुली अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में...

nmops भोजपुर और महासंघ गोपगुट भोजपुर के बैनर तले पुराना पेंशन योजना को लागू हो को लेकर कैंडिल मार्च

आरा। nmops भोजपुर और महासंघ गोपगुट भोजपुर के बैनर तले पुराना पेंशन योजना को लागू हो। कैंडिल मार्च जेपी मूर्ति रमना...

लोजपा स्थापना की दिवस की तैयारी को ले बैठक

आरा। पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान की अध्यक्षता में आरा के एक सामुदायिक भवन में बैठक हुई। 28 नवंबर को बापू...

More Articles Like This

Translate »