Thursday, June 1, 2023

खेल के प्रति युवाओ में जागरूकता की आवश्यकता : प्रेमपंकज

Must Read

गर्म पानी से जलाकर अधेड़ की हत्या फेका गया शव बरामद | रिश्तेदार पर हत्या करने की आशंका |

आरा | आकाश कुमार | भोजपुर जिले में गरम पानी से जलाकर हत्या कर फेंका गया एक...

सम्मानित हुए शिक्षक राजाराम सिंह “प्रियदर्शी” | विधायक मनोज मंजिल ने किया समारोह का उद्घाटन |

आरा | शहर मुख्यालय स्थित सहजानंद ब्रह्मर्षि कॉलेज मौलाबाग के सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन...
Bunty Bhardwaj
Bunty Bhardwaj is an Indian journalist and media personality. He serves as the Managing Director of News9 Aryavart and hosts the all news on News9 Aryavart.

आरा (अख्तर शफी-ब्यूरो प्रमुख)। शहर के मझौंवा स्थित जमीरा कोठी में बुधवार को राष्ट्रीय, राज्य स्तर एवं जिलास्तर पर वॉलीबॉल खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता पुष्पेंद्र नारायण सिंह, संचालन दीपक सिंह एवं गोविंदा सिंह ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा व्यवसाय मंच के जिला संयोजक एवं कैट जिला शाखा के अध्यक्ष प्रेम पंकज उर्फ ललन थे। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रेम पंकज उर्फ ललन ने कहा कि आजकल टीवी और मोबाइल के अंदर बच्चों एवं नौजवानों का गेम सिमट कर रह गया है। इससे खेल के प्रति बच्चो व नौजवानों का रुझान घटते जा रहा है। उन्हें खेल के प्रति जागरूक करने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि खेलकूद के आयोजन से प्रेम-भाईचारा बढ़ता है। आज वैसे ऊर्जावान साथी को सम्मानित करते हुए गर्व महसूस कर रहा हूं, जिन्होंने अपने प्रतिभा के बदौलत भोजपुर का नाम रोशन किया है।

खिलाड़ी को पुरस्कृत करते भाजपा व्यवसाय मंच के जिला संयोजक एवं कैट जिला शाखा के अध्यक्ष प्रेम पंकज उर्फ ललन

उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि वे आगे भी खेल तथा खिलाड़ियों के प्रति सहयोग करते रहेंगे। इस मौके पर पुष्पेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि खेल से समाज में समरसता का माहौल होता है। आप इस सम्मान से ही संतुष्ट नही हो बल्कि आप आगे राज्य और देश स्तर पर अपनी प्रतिभा से भोजपुर का नाम रोशन करें। वार्ड संख्या-5 के पार्षद रंजीत सिंह ने कहा कि खेल के दिन तो लोग सभी खिलाड़ियों को सम्मानित करते हैं। लेकिन खेल के बाद खिलाड़ियों को सम्मानित करना गौरव की बात है। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रेम पंकज उर्फ ललन, पुष्पेंद्र नारायण सिंह, उनकी माता लीला सिंह, वार्ड पार्षद रंजीत सिंह, पत्रकार कृष्ण कुमार समीर अख्तर, जितेन्द्र कुमार समेत अन्य लोगों को सम्मानित किया गया।  इसके पूर्व मुख्य अतिथि प्रेम पंकज उर्फ ललन, पुष्पेंद्र नारायण सिंह, लीला सिंह, रंजीत सिंह द्वारा राष्ट्रीय, राज्य एवं जिलास्तर पर वॉलीबॉल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी नरही के रितेश कुमार सिंह, खरौनी के रजनीश सिंह उर्फ राजा, डब्लू सिंह, बड़का लौहर के गौतम सिंह, जैन कॉलेज के नवीन कुमार यादव, शुभम सिंह, अवेंजर्स क्लब आरा के शिव, बड़का लौहर के अभिषेक कुमार सिंह, कल्याणपुर के गोपाल शर्मा, सरना के पंकज सिंह, मझौंवा के अतुल कुमार सिंह, विकास सिंह, बिलौटी के मनीष यादव, बजरेया के राकेश कुमार सिंह, बिलौटी के लल्लू यादव, नारायणपुर के राहुल सिंह के अलावे जिला वॉलीबॉल सचिव रितेश कुमार सिंह, राष्ट्रीय कोच सह राष्ट्रीय निर्णायक  दीपक सिंह, राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी हैप्पी सिंह को मोमेंटो एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Latest News

गर्म पानी से जलाकर अधेड़ की हत्या फेका गया शव बरामद | रिश्तेदार पर हत्या करने की आशंका |

आरा | आकाश कुमार | भोजपुर जिले में गरम पानी से जलाकर हत्या कर फेंका गया एक...

सम्मानित हुए शिक्षक राजाराम सिंह “प्रियदर्शी” | विधायक मनोज मंजिल ने किया समारोह का उद्घाटन |

आरा | शहर मुख्यालय स्थित सहजानंद ब्रह्मर्षि कॉलेज मौलाबाग के सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन शिक्षक संघ, गोपगुट के द्वारा...

डिप्रेशन में आकर गला रेत व हाथ काटकर छात्र ने की खुदकुशी | बाथरूम का गेट बंद कर छात्र ने की खुदकुशी |

आरा | बिहार | आकाश कुमार | शहर के नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी मोहल्ले में बुधवार की देर शाम एक छात्र...

साक्षी हत्याकांड: एक तरफ़ा प्यार में पागल हो गया था साहिल खान | जानिये दरिंदगी की पूरी कहानी |

दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में हुए साक्षी हत्याकांड के आरोपी साहिल खान के खिलाफ नए खुलासे सामने आ रहे हैं। जानकारी...

डॉ अमरदीप को मीडिया सेल के लगातार चौथी बार प्रदेश अध्यक्ष बनने पर रतिकांत ने दी बधाई

ARA. लगातार कई बार जदयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके डॉ अमरदीप को एक बार फिर से प्रदेश नेतृत्व के...

More Articles Like This

Translate »