आरा। नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पुलिस लाइन पेट्रोल पंप के पास एक छात्र की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। रात्रि पहर घाटी गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक छात्र को सिर के नजदीक गोली मारी गयी जिससे उसकी मौत हो गयी।



आपको बतादे की नगर थाना क्षेत्र के मझौआ निवासी हुलास प्रसाद के 18 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार को हथियारबंद बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार आकाश कुमार इंटर का छात्र था। उन्होंने बताया कि चार रोज पहले मौलाबाग स्थित शांतिनगर मोहल्ले के कुछ युवकों से मामूली झगड़ा हुआ था।



लेकिन बात खत्म हो गई थी। रात्रि चारो दोस्त शिवगंज आए थे। जब वे वापस पैदल घर लौट रहे थे। इसी बीच पेट्रोल पंप के समीप तीन बाइक पर सवार करीब छह लोग वहां आ धमके और आकाश कुमार को गोली मार दी। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए तथा फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है। इसके पश्चात पुुुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।