आरा। जेल रोड स्थित जैन धर्मशाला में महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्घाटन आरा नगर निगम की महापौर रूबी तिवारी ने अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलित करके किया।आगत अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। बैठक में महापौर रूबी तिवारी के अलावे भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ प्रेम रंजन चतुर्वेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष विनीता मिश्रा ,प्रदेश मीडिया प्रभारी शोभा सिंह एवं तरारी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी कौशल विद्यार्थी ने उपस्थित होकर महिला मोर्चा की बैठक को संबोधित किया।



कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रानी राय ने किया l सर्वप्रथम महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रानी राय ने आगत अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र एवं माला पहना कर किया किया। बैठक को संबोधित करते हुए आरा नगर निगम की महापौर रूबी तिवारी ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं साथ ही उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि अपने घर परिवार में सभी का आदर और सम्मान करें। जिला अध्यक्ष डॉ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी जी ने अपने संबोधन में कहां कि महिलाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है इसीलिए केंद्र की सरकार ने भी हाल ही में 11 महिलाओ को मंत्रिमंडल में जगह दी है उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा की भी उनके बेहतर कार्यों के लिए सराहना की। कौशल विद्यार्थी ने कहा कि महिलाओं को अगर अवसर मिले तो वे अपनी काबिलियत को बखूबी प्रदर्शित कर सकती हैं l जिला अध्यक्ष रानी राय ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में , कोरोना के दौरान महिला मोर्चा द्वारा किए गए कार्यों के लिए महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सराहना की एवं आने वाले पंचायत चुनाव के लिए भी महिलाओं में जोश भरा और बिहार की एनडीए सरकार द्वारा दिए गए 50 फ़ीसदी आरक्षण की चर्चा की साथ ही हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल में 11 महिलाओं को शामिल किए जाने पर प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त किया।
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ने बिहार में मेडिकल एवं इंजीनियरिंग में लड़कियों को 33 फ़ीसदी आरक्षण देने के लिए मुख्यमंत्री को भी धन्यवाद दिया। जिला अध्यक्ष रानी राय ने लोकसभा एवं विधानसभा में भी महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण की मांग की l प्रदेश उपाध्यक्ष विनीता मिश्रा जी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा के नेतृत्व में पूरे बिहार में महिला मोर्चा बहुत अच्छा काम कर रही है। प्रदेश मीडिया प्रभारी शोभा सिंह ने पार्टी की आगामी गतिविधियों के बारे में महिलाओं को जानकारी दी। कौशल विद्यार्थी ने भी केंद्र की सरकार को महिलाओं की हितैषी बताया। मंच का संचालन रीता सिंह ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन शीला पांडे ने किया l इस अवसर महामंत्री अनु देवी , ममता सिंह ,शीलू सिन्हा , गीता मिश्रा सीता देवी, रुनझुन कुमारी, सुरभी सिंह, शकुंतला सिंह वसुंधरा लवली , ममता मिश्रा संजू देवी, विजेता शर्मा , रेखा देवी नीलू सिंह सहित सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थी।