आरा | आकाश कुमार | भोजपुर पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी सफलता हाथ लगी है। भोजपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पच्चास हजार के इनामी अपराधी उमाशंकर मिश्रा को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने प्रेसवार्ता के माध्यम से दी है। पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि शाहपुर थाना के करनामेपुर ओ०पी० थाना कांड सं0 302/18 के प्राथमिकी 50 हजार का इनामी फरार अभियुक्त उमाशंकर मिश्रा को रमना मैदान के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया है। उमाशंकर मिश्रा भाजपा नेता विशेश्वर ओझा हत्याकांड के गवाह कमल किशोर मिश्रा की हत्या में वांछित था। उमाशंकर मिश्रा के खिलाफ उच्च न्यायालय के द्वारा दिए गए आदेश (पेरौल) के बाद अभियुक्त अपने घर से फरार हो गया था।
इसके बाद उच्च न्यायालय ने भोजपुर पुलिस को गिरफ्तारी के लिए आदेश दिया गया था। इसी क्रम में कई बार भोजपुर पुलिस के द्वारा लागातार छापामारी करने के बाद इसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी। जिसके बाद पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारियों के द्वारा लगातार दिशा निर्देश दिए जा रहे थे। गिरफ्तारी हेतु एस०टी०एफ के लगातार सहयोग तथा भोजपुर की लगभग 5 विशेष टीम का गठन किया गया था ताकि अभियुक्त की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो सके। अभियुक्त कई राज्यों में भाग रहा था इसी क्रम में छापामारी कि जा रही थी। अभियुक्त शनिवार कि सुबह चोरी-छिपे अपने वकील से मिलने आरा कोर्ट जा रहा था। इसी दौरान भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के द्वारा गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रमना मैदान के पास से गिरफ्तारी सुनिश्चित कर लिया गया।बता दे की दो दिन पहले ही पुलिस मुख्यालय पटना के द्वारा फरार अभियुक्त उमाशंकर मिश्रा के खिलाफ 50 हजार का ईनाम घोषित किया गया था। फरार उमाशंकर मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद भोजपुर पुलिस को बड़ी उपलब्धी हासिल हुई है। क्योकि यह एक कुख्यात अपराधी है जिसके खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट, रंगदारी और मारपीट के कई काण्ड दर्ज है। भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के द्वारा इनामी अभियुक्त उमाशंकर मिश्रा को गिरफ्तार करने वाली टीम को 10 हजार रूपये नगद देकर पुरस्कृत भी किया गया है।
28 सितम्बर 2018 को हुई थी कमल किशोर मिश्रा की हत्या



भाजपा नेता विशेश्वर ओझा हत्याकांड के मुख्य गवाह कमल किशोर मिश्रा की 28 सितम्बर 2018 में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। हत्याकांड को लेकर उमाशंकर मिश्रा को गिरफ्तार किया गया था। भोजपुर जिले के कारनामेपुर पुलिस आउट पोस्ट के सोनवर्षा में घात लगाए अपराधियों ने हत्याकांड को अंजाम दिया था। घटना के वक्त कमल किशोर मिश्रा खेत से घर लौट रहे थे। गांव के ब्रम्हस्थान के पास घात लगाए पांच- छह अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर कमलकिशोर मिश्रा को मौत की नींद सुला दिया था।