आरा | आकाश कुमार | बिहार | युवा राजद, भोजपुर के द्वारा सम्पूर्ण क्रान्ति दिवस पर केन्द्र सरकार के जनविरोधी निति जातीय जनगणना,मंहगाई,बेरोजगारी के विरुद्ध महाधरना का आयोजन हुआ। महाधरना का अध्यक्षता युवा राजद भोजपुर के अध्यक्ष अरुण कुमार यादव व संचालन उपाध्यक्ष सोनू रजक ने की। महाधरना को संबोधित करते हुए आरा नगर के पूर्व विधायक अनवर आलम ने कहा की केन्द्र मे बैठी सरकार को उखाड फेकना ही हम समाजवादियों का लक्ष्य है केन्द्र सरकार संविधान, आरक्षण, नौजवान, किसान विरोधी सरकार है संविधान खत्म करना ही मुख्य लक्ष्य है इनका लेकिन आगामी चुनाव मे इनके मंसूबे को कुचल देंगे देश संविधान से चलेगा लेकिन ये दंगाई लोग मनुस्मृति से चलाने का प्रयास कर रहे है।
वही पूर्व विधान पार्षद व प्रदेश उपाध्यक्ष लालदास राय ने कहा की भाजपा-आरएसएस देश के संविधान को ताख पर रख अपना संविधान लागू करने का प्रयास कर रही है लेकिन ये देश बाबा साहेब के संविधान से चलेगा। अध्यक्षता करते हुए अरूण कुमार यादव ने कहा कि आज मंहगाई, बेरोजगारी जातीय जनगणना व नई शिक्षा निति के सवाल पर युवा राजद भोजपुर मुख्यालय पर महाधरना का आयोजन आज सम्पूर्ण क्रान्ति दिवस पर अपने पूरखो को स्मरण कर युवा- छात्र,किसान व जनविरोधी ताकतो को उखाड फेकने को दृढ़संकल्पीत हुए वही नई शिक्षा निति से गरीब मजदूर के बच्चो को शिक्षा से दूर करने की साजिश है जातीय जनगणना से केन्द्र सरकार डर रही है क्यो ?
महाधरना मे प्रधान महासचिव रामबाबू पासवान,जिप सदस्य मुकेश यादव,धनंजय यादव,शैलेंद्र राम, जिला परिषद भीम यादव,पूर्व विवि अध्यक्ष रजनीश यादव,विनोद चन्द्रवंशी, जितेन्द्र पासवान,नंद किशोर यादव, लालबिहारीसिंह, रामसुभग बिंद,कृष्णा यादव,बिटू ,चुलु, सुरेन्द्र यादव, सिपी चक्रवर्ती, ज्ञानचंद कुशवाहा ,मुन्ना यादव, कमलेश सिंह असमंजस यादव,कुन्दन गुप्ता, गुडु ,पप्पू यादव,संतोष कुमार, विक्की, एकराम आलम , वंशी लाल, कमलेश, प्रमोद यादव, सहित सौकडो लोग उपस्थित रहे।