बिहार बोर्ड द्वारा पूर्व निर्धारित समय पर मैट्रिक परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षाफल की घोषणा शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने की। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन भी मौजूद रहे।



इस साल 15 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने बिहार बोर्ड दसवीं 2020 की परीक्षा दी थी। कुल 80.59 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। बिहार के टॉप 10 में आरा का एक छात्र शामिल हैं। छात्र शुभम कुमार ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के परीक्षाफल में 478 अंक के साथ स्टेट टॉपर की लिस्ट में तिसरा स्थान प्राप्त करते हूए की सूची में अपना नाम दर्ज कराया है तथा जिले को गौरान्वित किया है।
परीक्षा में 96 फीसदी मार्क्स के साथ हिमांशु राज ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर समस्तीपुर के दुर्गेश कुमार (480 मार्क्स) रहे हैं। तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से भोजपुर के शुभम कुमार (478), औरंगाबाद के राजवीर (478) और अरवल की जूली कुमारी (478) हैं।
आरा नगर थाना क्षेत्र के आरण्य देवी स्थान (गुदरी बाजार) निवासी कृष्णा प्रसाद तथा पार्वती देवी के पुत्र है जो आरा के हरखेन कुमार जैन ज्ञान स्थली का छात्र है। शुभम के बिहार में टॉप करने साथ ही पूरे जिले में खुशियां मनाई जा रही है।