Wednesday, June 7, 2023

मिशन आरोग्य रक्षक अभियान के तहत 16 गावों को किया गया जागरूक, बेटियों ने निभाई अहम भूमिका

Must Read

पोखर नीलामी को लेकर हुई थी श्री टोला में फायरिंग | संवाददाता सम्मेलन में एसपी ने दी जानकारी |

आरा |आकाश कुमार | सोमवार की रात नगर थाना क्षेत्र के श्री टोला में हुई मारपीट और फायरिंग...

तूल पकड़ा गंगा जमुना स्कूल का मामला | भाजपा नेताओ ने जिला शिक्षा पदाधिकारी पर फेंका स्याही | 

मध्यप्रदेश | दमोह के गंगा जमुना स्कूल हिजाब और धर्मांतरण मामले से गुस्साए भाजपा नेताओं ने मंगलवार...

नही मिला बुलेट तो गर्भवती नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या | मृतका के परिजनों ने लगाया प्रताड़ित कर हत्या का आरोप |

आरा | आकाश कुमार | शहर के नगर थाना क्षेत्र के रामगढ़िया मीठा कुआं मोहल्ले में सोमवार की सुबह...

आरा। कोरोना संक्रमण को रोकने और आमजन में जन-जागरूकता लाने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा मिशन आरोग्य रक्षक अभियान की शुरुआत 1 जून से शुरू की गई। इस अभियान का उद्देश्य भोजपुर जिले अफवाहों पर नियंत्रण करना और लोगों को कोरोना से बचाव के लिए सही जानकारी देना था। इसको लेकर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सात दिनों तक जिले के 16 गांवों में जाकर अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान प्रचार-प्रसार की विभिन्न गतिविधियों के साथ जनता तक यह संदेश पहुँचाया गया कि यदि मास्क नहीं पहनोगे या सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करोगे, तो कोरोना हो सकता है। मिशन आरोग्य रक्षक अभियान में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर सावधानियों का संदेश देना, वैक्सीनेशन के लिये प्रोत्साहित करने का कार्य किया गया। इस अभियान में लड़कों के साथ साथ लड़कियों ने भी कोरोना से देश को मुक्त कराने के लिए मैदान में उतर गई। बता दें कि वर्तमान समय में एक बार फिर पूरा देश कोरोना वैश्विक महामारी की चपेट में है। जिसकी वजह से आमजन में भयावह स्थिति बनी हुई है। कुछ लोग सहमे हुए हैं। कुछ लोग जानकारी के अभाव में लोगों के संपर्क में आ जाने से कोरोना बीमारी का शिकार हो रहे हैं।

लाखों लोग कोरोना की वजह से जिंदगी हार चुके हैं। तो लाखों लोगों ने कोरोना से जंग बीबी जीत लिया है। इसी भयंकर विकट परिस्थितियों में आरा की बेटियां में इस अभियान में शामिल हो गई। ये बेटियां शहर और गांव के घर-घर जाकर कोरोना संक्रमण होने से खुद को कैसे बचाये, इसके लिए सभी को जागरूक किया। गांव व शहर के लोगों को ये लड़कियां घूम-घूम कर विभिन्न तरह की सावधानियों के तरीके के बारे में बताई। इतना ही नहीं बल्कि सभी लोगों के बीच दवाइयों की कीट भी बांटी व सबका थर्मल स्केनिंग भी किया। इस दौरान बेटियों ने ना किसी की जात देखी, ना किसी का मजहब पूछा। इस भयंकर रोग से लोगों को बस बचाने निकल पड़ी। इस बेटियों ने अपनी जान की परवाह किये बिना इस अभियान में अपना योगदान दिया। अभियान में अमित सिंह, भुवन पांडेय, चंदन तिवारी, राहुल सिंह, आशुतोष सिंह, सौरभ पाठक, अनूप सिंह, अंजली तिवारी, अनामिका, मोनीका, रितू, अंजली सहित अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभाई। इसको लेकर अंजली तिवारी ने बताया कि अभियान के द्वारा हमलोगों ने 16 गावों के लोगों को जागरूक किया। इस दौरान हमलोगों ने लगभग 32000 लोगों से संपर्क किया। हमारी टीम ने अच्छा काम किया है।

गांव में जाने के बाद लोगों से बात करके पता चला था कि लोगों को जानकारी के अभाव ने घेर रखा है। सही जानकारी नहीं होने की वजह से वह संक्रमण का शिकार हो रहे है। वहीं वैक्सीन को लेकर भी गांवों में अजीब अजीब सी अफवाह फैली हुई है। जिसकी वजह से गांव के लोग वैक्सीन नहीं ले रहे है। लेकिन इस अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के बाद गांव में कई लोगों ने वैक्सीन लेना सही समझा। उन्होंने बताया कि समाज के लोगों पर इस अभियान के माध्यम से एक अलग प्रभाव पड़ा है लोग जागरूक हुए हैं और वैक्सीन के अफवाहों से बाहर निकलकर वैक्सीन लेने लगे हैं। इस अभियान में समाज के अलग-अलग क्षेत्र से भी लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए है। जिसमें विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, सेवा भारती, भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता भी इस अभियान में लगे हुए थे।



Latest News

पोखर नीलामी को लेकर हुई थी श्री टोला में फायरिंग | संवाददाता सम्मेलन में एसपी ने दी जानकारी |

आरा |आकाश कुमार | सोमवार की रात नगर थाना क्षेत्र के श्री टोला में हुई मारपीट और फायरिंग...

तूल पकड़ा गंगा जमुना स्कूल का मामला | भाजपा नेताओ ने जिला शिक्षा पदाधिकारी पर फेंका स्याही | 

मध्यप्रदेश | दमोह के गंगा जमुना स्कूल हिजाब और धर्मांतरण मामले से गुस्साए भाजपा नेताओं ने मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी पर...

नही मिला बुलेट तो गर्भवती नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या | मृतका के परिजनों ने लगाया प्रताड़ित कर हत्या का आरोप |

आरा | आकाश कुमार | शहर के नगर थाना क्षेत्र के रामगढ़िया मीठा कुआं मोहल्ले में सोमवार की सुबह एक गर्भवती नवविवाहिता की गला...

महिला की हत्या कर बोरे में बांधकर नदी में फेंका गया शव बरामद | परिजनों ने बाइक व चेन को लेकर लगाया हत्या का...

आरा | आकाश कुमार | बिहार | संदेश थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव स्थित कुम्हरी नदी से सोमवार की सुबह एक महिला की...

13 साल की मासूम लड़की के साथ 5 लड़कों ने किया बलात्कार | पांचों आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार |

मध्यप्रदेश | सीधी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 13 साल की नाबालिग पीड़िता के साथ रेप की घटना को अंजाम...

More Articles Like This

Translate »