Wednesday, June 7, 2023

साक्षी राज-नन्ही आकांक्षा के देवी गीतों से गुंजा बखोरापुर | आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया शिरकत |

Must Read

पोखर नीलामी को लेकर हुई थी श्री टोला में फायरिंग | संवाददाता सम्मेलन में एसपी ने दी जानकारी |

आरा |आकाश कुमार | सोमवार की रात नगर थाना क्षेत्र के श्री टोला में हुई मारपीट और फायरिंग...

तूल पकड़ा गंगा जमुना स्कूल का मामला | भाजपा नेताओ ने जिला शिक्षा पदाधिकारी पर फेंका स्याही | 

मध्यप्रदेश | दमोह के गंगा जमुना स्कूल हिजाब और धर्मांतरण मामले से गुस्साए भाजपा नेताओं ने मंगलवार...

नही मिला बुलेट तो गर्भवती नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या | मृतका के परिजनों ने लगाया प्रताड़ित कर हत्या का आरोप |

आरा | आकाश कुमार | शहर के नगर थाना क्षेत्र के रामगढ़िया मीठा कुआं मोहल्ले में सोमवार की सुबह...
Bunty Bhardwaj
Bunty Bhardwaj is an Indian journalist and media personality. He serves as the Managing Director of News9 Aryavart and hosts the all news on News9 Aryavart.

भोजपुर (अख्तर शफी-ब्यूरो प्रमुख)। जिले के बखोरापुर मंदिर प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम सह समारोह का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष यज्ञनारायण तिवारी ने किया तथा संचालन मंदिर ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक सुनील सिंह गोपाल तथा प्रोफेसर रणवीजय सिंह ने किया। कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए समारोह के मुख्य अतिथि आई.एम.ए. के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहजानंद प्रसाद सिंह, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति देवी प्रसाद तिवारी,  इंजीनियर अजीत कुमार सिंह, अतिविशिष्ट अतिथि डॉ अमरकांत झा अमर, आईएमए बिहार के अध्यक्ष, पूर्व विधान पार्षद हरेन्द्र सिंह, रुबन हॉस्पिटल के मालिक डा. सत्यजीत सिंह, पीएमसीएच के पूर्व सुपरिटेंडेंट  डॉक्टर विनय तारक को बारी-बारी से मंदिर ट्रस्ट के तरफ से अध्यक्ष यज्ञ नारायण तिवारी मीडिया प्रभारी अखिलेश बाबा तथा मुख्य संरक्षक सुनील सिंह गोपाल बच्चा बाबा तथा गुड्डू राय ने बारी बारी से माता का चुनरी मंदिर का मोमेंटो तथा पुष्प माला देकर सम्मानित किया। आगंतुक अतिथियों को मंदिर ट्रस्ट के तरफ से 2 क्विंटल का माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया गया।

नन्ही गायिका आकांक्षा गुड्डू ओझा को सम्मानित करते राजेन्द्र हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ अनिल कुमार सिंह

प्रोफेसर रणविजय सिन्हा ने अपने निराले अंदाज से मंच संचालन के दौरान समा बांध दिया। समारोह के मुख्य अतिथि आईएमए के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सहजानंद प्रसाद सिंह ने कहा कि माता रानी का मंदिर भारत के अलावा अन्य देशों में भी काफी चर्चित है।हम बहुत दिनों से सोच रहे थे माता रानी का दर्शन करने के लिए जो आज सौभाग्य सेदर्शन हुआ। जय मां काली बखोरापुर वाली मंदिर पूरे भारत में अपना एक अलग पहचान बना चुका है।और हम सब पूरे भारत के लोगों को इस मंदिर पर गर्व है।सुनील सिंह गोपाल ने अपने टीम के साथ दिन-रात एक पर काफी मेहनत के साथ पूरे देश में प्रचार प्रसार किया। इसका श्रेय मंदिर ट्रस्ट को जाता है। मैं मंदिर ट्रस्ट के लोगों को हार्दिक अभिनंदन करता हूं और मैं आजीवन लोगों की सेवा करता रहूंगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम सह सम्मान समारोह का उद्घाटन करते आगत अतिथि

समारोह के उद्घाटनकर्ता वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ देवी प्रसाद तिवारी ने कहा कि मैं मंदिर ट्रस्ट के लोगों के प्रति काफी आभार व्यक्त करता हूं। मैं माता रानी से कामना करता हूं कि पूरे जिले के लोगों पर माता रानी की कृपा बनी रहे। और मेरे लायक जो भी सेवा होगा मैं पूरे तन मन के साथ लोगों की सेवा करने के लिए मैं हमेशा तत्पर हूं। वही होटल मौर्या के जेनरल मैनेजर बीड़ी सिंह एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ केएन सिन्हा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रिंस सिंह,कंचन, धर्म देव सिंह,सत्येंद्र सिंह, रविशंकर सिंह सहित मंदिर ट्रस्ट के काफी संख्या में सदस्य लग रहे। वही सम्मान समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

बखोरापुर काली मंदिर के कार्यक्रम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मशहूर भोजपुरी गायिका रजनी शाक्या ने माता का भजन गाकर किया। ततपश्चात भोजपुरी की प्रसिद्ध गायिका साक्षी राज ने एक से बढ़ कर एक खूबसूरत देवी गीतों की प्रस्तुति दी। साक्षी राज के गीतों कों सुन उपस्थित मा के भक्त काफी मंत्रमुग्ध दिखे। इस दौरान पूरे कार्यक्रम में जो आकर्षक का केंद्र रही वो थी 12 साल की नन्ही गायिका आकांक्षा गुड्डू ओझा।

बखोरापुर काली मन्दिर कार्यक्रम में शिरकत करती भोजपुरी की प्रसिद्ध गायिकाएं

माँ काली बखोरापुर मंदिर के मंच पर जैसे ही यह नन्ही गायिका आकांक्षा ने अपनी देवी गीतों की प्रस्तुति देनी प्रारंभ की पूरा वातावरण भक्ति रस में बिभोर हो गया वही प्रसिद्ध भोजपुरी गायिका सोनी पांडे,बबीता बंदना ने माता रानी का गीत गाकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। साथ हीं बलिया से आई गायिका अमृता गौतम, मोनू राज, संजीव सिंह, दीपक तिवारी आदि ने भी माता का भजन गाया। इस दौरान तबला पर गोलू सिंह,ढोलक पर वरुण एवं गोलू ने संयुक्त रूप से वादन किया,बैंजो पर राहुल,ऑर्गन पर बिट्टू,पैड पर बबलू जबकि झाल पर विजय एवं अमित ने अपने संगीत से कार्यक्रम में चार चांद लगा दी।

Latest News

पोखर नीलामी को लेकर हुई थी श्री टोला में फायरिंग | संवाददाता सम्मेलन में एसपी ने दी जानकारी |

आरा |आकाश कुमार | सोमवार की रात नगर थाना क्षेत्र के श्री टोला में हुई मारपीट और फायरिंग...

तूल पकड़ा गंगा जमुना स्कूल का मामला | भाजपा नेताओ ने जिला शिक्षा पदाधिकारी पर फेंका स्याही | 

मध्यप्रदेश | दमोह के गंगा जमुना स्कूल हिजाब और धर्मांतरण मामले से गुस्साए भाजपा नेताओं ने मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी पर...

नही मिला बुलेट तो गर्भवती नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या | मृतका के परिजनों ने लगाया प्रताड़ित कर हत्या का आरोप |

आरा | आकाश कुमार | शहर के नगर थाना क्षेत्र के रामगढ़िया मीठा कुआं मोहल्ले में सोमवार की सुबह एक गर्भवती नवविवाहिता की गला...

महिला की हत्या कर बोरे में बांधकर नदी में फेंका गया शव बरामद | परिजनों ने बाइक व चेन को लेकर लगाया हत्या का...

आरा | आकाश कुमार | बिहार | संदेश थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव स्थित कुम्हरी नदी से सोमवार की सुबह एक महिला की...

13 साल की मासूम लड़की के साथ 5 लड़कों ने किया बलात्कार | पांचों आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार |

मध्यप्रदेश | सीधी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 13 साल की नाबालिग पीड़िता के साथ रेप की घटना को अंजाम...

More Articles Like This

Translate »