भोजपुर | बिहार | भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष व रामलीला समिति के अध्यक्ष प्रेमपंकज ललन ने भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष मनोनित होने पर दूर्गाराज को बधाई दिया । दूर्गाराज 1992 में अखिल भारतीय विधार्थी परिषद से जुड़ कर अपने राजनीति की शुरूआत किये साथ ही 1996 से भाजपा से जुड़े तथा विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों को निभाते हुए आज भाजपा जिलाध्यक्ष मनोनित किया गया जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह हैं। इस अवसर पर प्रेम पंकज ललन ने कहा की भाजपा जिलाध्यक्ष दूर्गाराज ईमानदार के साथ संगठनात्मक अनुभव वाले जिलाध्यक्ष बनाए गये हैं जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी । बधाई देने वाले में राजीव रंजन पर्यावरणप्रेमी आनंद कुमार अभीजित आनंद प्रतिक राज शालू चौरसिया राहुल बदलानी सत्यप्रकाश केशरी मुन्ना सोनी संतोष सोनी डाॅ रमेश कुमार सिन्हा करण संजीव पांडेय सहित अन्य थें ।



वही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाँ. संजय जायसवाल द्वारा बिहार के सभी 45 सांगठनिक जिला के अध्यक्षो की घोषणा कर दी गई।घोषणा के साथ ही पूरे बिहार मे भोजपुर जिला सहित सभी जिलो मे नव अध्यक्षो को बधाई का तांता लग गया। भोजपुर जिला के नवनिर्वाचित अध्यक्ष वरिष्ठ कार्यकर्ता, पुर्व जिला उपाध्यक्ष दुर्गा राज का नाम सोशल मीडिया पर प्रकाशित होते ही उनको फोन और मुलाकात कर बधाइयां दी गई। आरा परिसदन मे भोजपुर भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं का हुजूम का जुटान हुआ। जिला के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा अपने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का भब्य स्वागत किया गया।नए अध्यक्ष का स्वागत फूल-माला,अंगवस्त्र और गुलदस्ते के साथ किया गया।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष डाँ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी के नेतृत्व मे अपने जिला कमेटी के साथ नव निर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत किया गया।इसके साथ-साथ पूर्व अध्यक्ष अंगद सिंह,राणाप्रताप सिंह और मिथिलेश कुशवाहा के साथ-साथ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय सिंह,सीडी शर्मा, राजेन्द्र तिवारी, रमेश कुमार कर्ण,वरिष्ठ कार्यकर्ता अजय सिंह,अखिलानंद ओझा,मीरा यादव,जिला मंत्री पवन सिंह,जिला मीडिया संयोजक संजय कुमार सिंह,व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रेम पंकज ललन,कोषाध्यक्ष दीपक सिंह,प्रवक्ता नवीन प्रकाश,राजीव रंजन तिवारी, धीरज सिंह, कार्यालय प्रभारी सचिन सिन्हा,आईटी संयोजक कुमार गौतम,ओंकार पांडेय,वाणिज्य प्रकोष्ठ संयोजक नरेन्द्र सिंह,नगर अध्यक्ष जीतु चौरसिया, प्रहलाद राय,उदय प्रताप सिंह,विजय सिंह,राजेश सिंह,मणिशंकर, शंभु प्रसाद, पंकज,मनीष गुप्ता विभु सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित अध्यक्ष को बधाई देते हुए मिठाई खिलाया।



निवर्तमान जिलाध्यक्ष डाँ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद से राजनीति की शुरुआत करते हुए दुर्गा राज जी पार्टी के पीरो मंडल अध्यक्ष,युवा मोर्चा, व्यापार मंच,वाणिज्य प्रकोष्ठ के जिला और प्रदेश के विभिन्न दायित्वों और भोजपुर जिला उपाध्यक्ष की भूमिका निभाते हुए प्रदेश नेतृत्व द्वारा भोजपुर जिला के सम्मानित जिलाध्यक्ष के निर्वहन को निभाने की जिम्मेदारी दी गई है। इनके नेतृत्व मे भाजपा भोजपुर का संगठन पहले से अधिक मजबुत होगा और हम आगामी विधान परिषद,लोकसभा और विधानसभा चुनाव मे पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगे। ज्ञात हो कि दुर्गा राज समाज के अतिपिछड़े वर्ग के कानू परिवार से आते है और ये पीरो नगर के स्थायी निवासी है।इनका योगदान पीरो को अनुमंडल बनाने सहित पीरो और जिला के ज्वलंत मुद्दों पर किए गए आंदोलनो मे प्रमुखता से रहा है।ये भारतीय जनता पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता है।