Monday, March 27, 2023

सनसनी : सोन नदी में डूबने से एक ही गांव के चार की मौत | अवैध बालू खनन माफियाओं पर रोक की मांग |

Must Read

मासूम बच्ची की गोली मारकर हत्या | पूर्व के विवाद में गोली मारकर हत्या |

भोजपुर | आकाश कुमार | जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई गांव में शुक्रवार की रात...

सगे भाइयों के बीच मारपीट व फायरिंग | पुलिस कर रही मामले की छानबीन |

आरा | आकाश कुमार | शहर के नवादा थाना क्षेत्र के गांधी नगर मोहल्ले में शनिवार की...

रमजान : संयम और समर्पण के साथ खुदा की इबादत का महीना | प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है माह-ए-रमजान |

साल के बारह महीनों में रमजान का महीना मुसलमानों के लिए खास मायने रखता है। यह महीना...
News9 आर्यावर्त
News9 Aryavart is an emerging news portal of India that has achieved credibility in a very short time. The News9 Aryavart is an Independent, most credible, authentic and trusted news portal covering the latest trends from India and around the world.

भोजपुर | आकाश कुमार | जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के अहिमन चक बालू घाट स्थित सोन नदी में डूबने से एक ही गांव के किशोर समेत चार बच्चों की जान चली गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान चारो ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार मृतकों में अजीमाबाद थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी जय चौधरी का 6 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार,वीरेंद्र चौधरी का 12 वर्षीय पुत्र अमित कुमार,बजरंगी चौधरी का 12 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार एवं रामराय चौधरी का 9 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार शामिल है। इसमें 6 वर्षीय शुभम कुमार एवं 12 वर्षीय रोहित कुमार रिश्ते में चचेरे भाई लगते हैं। इधर अमित कुमार को पढ़ा रहे गांव के ही शिक्षक लव कुमार ने बताया कि आज सुबह चारों एक साथ खेत में गए थे।

घटना की जांच करते भोजपुर पुलिस के पदाधिकारी.

खेत में जाने के बाद वे सब बैर तोड़ने चले गए। जहां उन्होंने बैर तोड़ कर खाया। इसके बाद वे लोग अहिमन चक बालू घाट स्थित सोन नदी के किनारे चले गए। जहां पैर फिसल जाने के कारण चारों सोन नदी में गिर कर डूब गए। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। सूचना मिलते ही संदेश थाना इंचार्ज अवधेश,एसआई विजय कुमार एवं संदेश सीओ उमेश चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे। जहां ग्रामीणों के सहयोग से चारों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद संदेश थाना इंचार्ज अवधेश कुमार एवं संदेश सीओ उमेश चौधरी के द्वारा एंबुलेंस कर चारों को आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शवो को अपने कब्जे में लेकर सभी शव का पोस्टमार्टम करवाया। वहीं दूसरी ओर शिक्षक लव कुमार ने बताया कि बालू माफियाओं के द्वारा अवैध बालू खनन को लेकर सोन नदी के किनारे 40 फीट की कई गड्ढे खोदे गए है। बालू माफियाओं द्वारा गड्ढे खोदने के क कारण ही इन बच्चों की डूबने से मौत हुई है।

मृतकों के साथ विलखते परिज.

साथ ही उन्होंने इस घटना के बाद अवैध बालू खनन करने वाले बालू माफियाओं पर रोक लगाने की भी मांग की है। बताया जाता है कि मृतक शुभम कुमार अपने तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां रंजू देवी व दो भाई सन्नी कुमार एवं आयुष कुमार है। वही दूसरा मृतक अमित कुमार अपने दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। उसके परिवार में मां सुमांती देवी व एक भाई अंकित कुमार एवं बहन खुशी कुमारी है। वहीं तीसरा मृतक रोहित कुमार अपने तीन भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। उसके परिवार में मां लक्ष्मीना देवी व दो भाई प्रदेशी कुमार,विदेशी कुमार एवं एक बहन लालसा कुमारी है। जबकि चौथा मृतक रोहित कुमार अपने दो भाइयों में बड़ा था। उसके परिवार में मां रेखा देवी,एक भाई मोहित कुमार एवं दो बहन है। घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतकों के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Latest News

मासूम बच्ची की गोली मारकर हत्या | पूर्व के विवाद में गोली मारकर हत्या |

भोजपुर | आकाश कुमार | जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई गांव में शुक्रवार की रात...

सगे भाइयों के बीच मारपीट व फायरिंग | पुलिस कर रही मामले की छानबीन |

आरा | आकाश कुमार | शहर के नवादा थाना क्षेत्र के गांधी नगर मोहल्ले में शनिवार की सुबह कराकट लगाने विवाद को...

रमजान : संयम और समर्पण के साथ खुदा की इबादत का महीना | प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है माह-ए-रमजान |

साल के बारह महीनों में रमजान का महीना मुसलमानों के लिए खास मायने रखता है। यह महीना संयम और समर्पण के साथ...

अल्बेंडाजोल टेबलेट खाने से बिगड़ी छात्र- छात्राओं की तबियत | विद्यालय में दी गयी थी गोली |

भोजपुर | आकाश कुमार | जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चरमुखा का गांव में गुरुवार की दोपहर अल्बेंडाजोल टेबलेट खाने से...

प्रदेश महासचिव समेत 9 नेताओं ने जनता दल यूनाइटेड से दिया इस्तीफा, राजद गठबंधन में नहीं मिल रहा सम्मान

ARA. बिहार में जनता दल यूनाइटेड में कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार दिन प्रतिदिन इस्तीफा दिया जा रहा है। आरा में दूसरे दिन भी...

More Articles Like This

Translate »