Sunday, December 3, 2023

नीतीश कुमार से ज्यादा भाजपा का मंडल अध्यक्ष ताकतवर : सम्राट | बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला में शिरकत करने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

Must Read

ग्रैंड रिसॉर्ट में पहली बार नए साल 2024 के जश्न मनाने को लेकर अड्डा इवेंट प्लैनर के द्वारा भव्य आयोजन

आरा के धनुपरा स्थित ग्रैंड रिसॉर्ट में पहली बार नए साल 2024 के जश्न मनाने को लेकर...

विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रचार वाहन भोजपुर जिला के गाँवो मे सरकार की योजनाओं का प्रचार करेगी

आरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के सपनो को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से...

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा ऋण वसुली अभियान चलाया

आरा। दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा आगामी लोक अदालत के परिपेक्ष्य में ऋण वसुली अभियान चलाया जा...

आरा। भारतीय जनता पार्टी संगठन की पार्टी है। भाजपा जाति- धर्म से ऊपर उठकर संगठन का कार्य करती है। बिहार की राजनीतिक करवट बदलने वाला है। 2024-25 में राजनीति बदल जाएगी। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला के दौरान कहीं। उन्होंने नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष इतना ताकतवर है कि नीतीश कुमार के खिलाफ चुनाव लड़े तो नीतीश कुमार चुनाव हार जाएँगे। भारतीय जनता पार्टी की मदद से ही कर्पूरी ठाकुर,लालु प्रसाद यादव,राबड़ी देवी, और पाँच बार नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन जिला कार्यालय बामपाली मे किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज और संचालन जिला महामंत्री पुनम कुशवाहा, राकेश सिंह ने किया।

कार्यक्रम मे शिरकत करने आए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का फूल-माला,अंगवस्त्र के साथ भब्य स्वागत कार्यकताओ द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पं.दीनदयाल उपाध्याय और डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम मे उपस्थित मंचासीन अतिथियों को जिला पदाधिकारियो द्वारा अंगवस्त्र और फूल-माला के साथ स्वागत किया गया। बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण पहचान है। हमारी पार्टी के अनुशासन, आचरण और समर्पण के कारण इसे दूसरी पार्टी से भिन्न बनाता है। हमारी पार्टी विचारधारा की पार्टी है भारत माता की जय बोलने वाली पार्टी है, इसलिए हम राष्ट्रवादी है। 2024 लोकसभा चुनाव में हमें 400 पर जाना है जिसके लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को जी जान से मेहनत करना होगा। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बड़हरा विधानसभा के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा की कार्यकर्ता लगातार कार्य करते रहते हैं। 2024 और 2025 दोनों चुनाव की तैयारी जोरों से है। 2025 का चुनाव पहले भी हो सकता है। भाजपा एक अनुशासित पार्टी है। हमें समाज के महादलित, दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा वर्गों को जोड़कर आगे बढना है और 2024 में देश में भाजपा की सरकार को लाना है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू और संतोष पाठक, जिला महामंत्री शिवेश राम,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी, अशोक भट्ट,जिला प्रभारी टीएन सिंह, लोकसभा प्रभारी प्रमोद सिंह,पूर्व विधायक मुनी देवी ने भी संबोधित किया कार्यशाला को अध्यक्षीय संबोधन करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गाराज ने 26 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक विशेष बूथ सशक्तिकरण का कार्य करने की बात कहते हुए सभी 32 मंडलो के अंतर्गत बूथो के सशक्तिकरण के लिए मंडल बूथ प्रभारियो की घोषणा करते हुए जिम्मेदारी दी।

कार्यक्रम मे पूर्व प्रदेश प्रवक्ता संजय टाईगर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूर्यनाथ सिंह,विजय सिंह,सीडी शर्मा, भुवर ओझा, प्रो.किस्मत स़िह,जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र स़िह,उदय प्रताप स़िह,मीरा यादव,कौशल यादव,वंदना राजवंशी, सतीश भट्ट,प्रेम पंकज ललन,लव पांडेय,महामंत्री नरेन्द्र तिवारी, राकेश सिंह, मधु मिश्रा, संतोष चंद्रवंशी, अरबिन्द प़ाडेय,विनय बेलाऊर, रंजना श्रीवास्तव, संजय कुमार स़िह,सुनील कुमार, रमेश कुमार कर्ण,नवीन प्रकाश,संतोष स़िह,राजेश सिंह,संतोष तिवारी, निलेश कुमार जैन,धीरज सिंह,निशांत सेंगर,विभु जैन,ममता स़िह,विद्यासागर पांडेय,विजय पासवान, रितुराज, कलामुद्दीन, राहुल स़िह,रवि कुमार,सतीश गुप्ता, शंभुशरण मिश्रा, परशुराम चोधरी,अशोक शर्मा, अजय गुप्ता, शंभु प्रसाद ,शैलेश कुमार गुड्डू,सहित मंडल अध्यक्ष, मोर्चा, प्रकोष्ठ,विभाग संयोजक,विधानसभा प्रभारी/संयोजक,मंडल प्रभारी और जिला कार्यसमिति सदस्य शामिल थे।

Latest News

ग्रैंड रिसॉर्ट में पहली बार नए साल 2024 के जश्न मनाने को लेकर अड्डा इवेंट प्लैनर के द्वारा भव्य आयोजन

आरा के धनुपरा स्थित ग्रैंड रिसॉर्ट में पहली बार नए साल 2024 के जश्न मनाने को लेकर...

विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रचार वाहन भोजपुर जिला के गाँवो मे सरकार की योजनाओं का प्रचार करेगी

आरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के सपनो को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री द्वारा दिल्ली मे पूरे...

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा ऋण वसुली अभियान चलाया

आरा। दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा आगामी लोक अदालत के परिपेक्ष्य में ऋण वसुली अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में...

nmops भोजपुर और महासंघ गोपगुट भोजपुर के बैनर तले पुराना पेंशन योजना को लागू हो को लेकर कैंडिल मार्च

आरा। nmops भोजपुर और महासंघ गोपगुट भोजपुर के बैनर तले पुराना पेंशन योजना को लागू हो। कैंडिल मार्च जेपी मूर्ति रमना...

लोजपा स्थापना की दिवस की तैयारी को ले बैठक

आरा। पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान की अध्यक्षता में आरा के एक सामुदायिक भवन में बैठक हुई। 28 नवंबर को बापू...

More Articles Like This

Translate »