Monday, March 27, 2023

रक्तदान में समाज के हर तबके की भागीदारी : सन्तोष | रक्तदान महोत्सव का सिविल सर्जन ने किया उद्घाटन |

Must Read

मासूम बच्ची की गोली मारकर हत्या | पूर्व के विवाद में गोली मारकर हत्या |

भोजपुर | आकाश कुमार | जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई गांव में शुक्रवार की रात...

सगे भाइयों के बीच मारपीट व फायरिंग | पुलिस कर रही मामले की छानबीन |

आरा | आकाश कुमार | शहर के नवादा थाना क्षेत्र के गांधी नगर मोहल्ले में शनिवार की...

रमजान : संयम और समर्पण के साथ खुदा की इबादत का महीना | प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है माह-ए-रमजान |

साल के बारह महीनों में रमजान का महीना मुसलमानों के लिए खास मायने रखता है। यह महीना...
Bunty Bhardwaj
Bunty Bhardwaj is an Indian journalist and media personality. He serves as the Managing Director of News9 Aryavart and hosts the all news on News9 Aryavart.

आरा | आरा रोटी बैंक के तत्वाधान में स्थानीय सदर अस्पताल (ब्लड बैंक) परिसर में आरा रोटी बैंक के सदस्यों द्वारा रक्तदान महोत्सव शिविर का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन संयुक्त रूप से सिविल सर्जन डॉ रामप्रीत सिंह,रेडक्रॉस सोसायटी से डॉ निर्मल कुमार सिंह, डॉ पंकज प्रभात ,डीपीएम डॉ रवि कुमार ,अखौरी दीपक बिहारी ने किया। इस अवसर पर अखौरी दीपक बिहारी ने कहा रक्तदान महादान है।आज संस्था के 25 सदस्यों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया साथ ही कहा कि धीरे-धीरे लोग इसका महत्व समझने लगे हैं और रक्तदान के प्रति जागरूकता का माहौल भी देखने को मिल रहा है। फिर भी बहुत सारे लोग है, जिनको अभी भी रक्तदान करने से डर लगता है।

रक्तदान महोत्सव में रक्तदान करने के लिए भाग लेते लोग

तो हमारा कर्तव्य है कि हम उन्हें जागरूक करें। आरा रोटी बैंक के संतोष सिंह भारद्वाज ने बतलाया विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा 14 जून 1997 से विश्व रक्तदान दिवस मनाने की शुरुआत की गई जिससे समाज में रक्तदान को लेकर एक नई चेतना आ सके और उसी का परिणाम है आज समाज के हर वर्ग के लोग बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे है। संतोष सिंह भारद्वाज ने ये भी कहा आज के दिन संस्था के 25सदस्यों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया और साथ ही हर वर्ष की 13 तारीख से संस्था द्वारा इसी प्रकार से रक्तदान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।जैसा कि विदित है आरा रोटी बैंक जरूरतमंदों के बीच विगत 4वर्षो से ज्यादा से समाज में उनको मुख्यधारा में जोड़ने के लिए कार्य कर रहा है साथ है आने वाले समय में सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दे पर भी काम किया जाएगा।

रक्तदान महोत्सव में रक्तदान करने के लिए भाग लेते लोग

मुक्तिकांत ने कहा आरा रोटी बैंक विगत चार वर्षो से ज्यादा से ससमय जरूरतमंदों के रक्त की जरूरत को पूरा करता रहा है और इस वर्ष से संस्था ने रक्तदान महोत्सव की शुरुआत की है जिसमें सभी सदस्य बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। साथ ही अपील की गई रक्तदान को लेकर समाज में भ्रांतियां को आज दूर करने की जरूरत है। इस अवसर पर डॉक्टर विभा सिन्हा ने कहा आरा रोटी बैंक समाज के सर्वांगीण विकास के लिए लंबे समय से प्रतिबद्ध है साथ ही रेडक्रॉस सोसायटी के वाइस चेयरमैन डॉक्टर निर्मल कुमार सिंह,डिस्ट्रिक्ट हेल्थ सोसायटी के डीपीएम डॉक्टर रवि कुमार, रंजीत कुमार, उपस्थित होकर आरा रोटी बैंक टीम का उत्साहवर्धन किया। रक्तदान महोत्सव को सफल बनाने में आरा रोटी बैंक के नवीन सिन्हा,आशीष सिंह, करण तलवार,,राकेश केशरी, मोसारिब हुसैन, मुशरफ् खान,,राजीव रंजन,रितेश साह,अमिताभ शंकर,सोनाली देवी,हर्षिता विक्रम,सुशांत, मोसारिब हुसैन,विपुल कुमार,सुजाता श्रीवास्तव,जय केशरी,अमित कुमार,प्रभात,अभिषेक,कुसुम मौर्य,राहुल कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।धन्यवाद ज्ञापन प्रवीण सिन्हा ने दिया।

Latest News

मासूम बच्ची की गोली मारकर हत्या | पूर्व के विवाद में गोली मारकर हत्या |

भोजपुर | आकाश कुमार | जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई गांव में शुक्रवार की रात...

सगे भाइयों के बीच मारपीट व फायरिंग | पुलिस कर रही मामले की छानबीन |

आरा | आकाश कुमार | शहर के नवादा थाना क्षेत्र के गांधी नगर मोहल्ले में शनिवार की सुबह कराकट लगाने विवाद को...

रमजान : संयम और समर्पण के साथ खुदा की इबादत का महीना | प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है माह-ए-रमजान |

साल के बारह महीनों में रमजान का महीना मुसलमानों के लिए खास मायने रखता है। यह महीना संयम और समर्पण के साथ...

अल्बेंडाजोल टेबलेट खाने से बिगड़ी छात्र- छात्राओं की तबियत | विद्यालय में दी गयी थी गोली |

भोजपुर | आकाश कुमार | जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चरमुखा का गांव में गुरुवार की दोपहर अल्बेंडाजोल टेबलेट खाने से...

प्रदेश महासचिव समेत 9 नेताओं ने जनता दल यूनाइटेड से दिया इस्तीफा, राजद गठबंधन में नहीं मिल रहा सम्मान

ARA. बिहार में जनता दल यूनाइटेड में कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार दिन प्रतिदिन इस्तीफा दिया जा रहा है। आरा में दूसरे दिन भी...

More Articles Like This

Translate »