Tuesday, March 28, 2023

रक्तदान महोत्सव : समाज में रक्तदान को लेकर एक नई चेतना – संतोष | रोटी बैंक का सामाजिक उत्थान में सराहनीय कार्य – प्रेम पंकज |

Must Read

मासूम बच्ची की गोली मारकर हत्या | पूर्व के विवाद में गोली मारकर हत्या |

भोजपुर | आकाश कुमार | जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई गांव में शुक्रवार की रात...

सगे भाइयों के बीच मारपीट व फायरिंग | पुलिस कर रही मामले की छानबीन |

आरा | आकाश कुमार | शहर के नवादा थाना क्षेत्र के गांधी नगर मोहल्ले में शनिवार की...

रमजान : संयम और समर्पण के साथ खुदा की इबादत का महीना | प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है माह-ए-रमजान |

साल के बारह महीनों में रमजान का महीना मुसलमानों के लिए खास मायने रखता है। यह महीना...
Bunty Bhardwaj
Bunty Bhardwaj is an Indian journalist and media personality. He serves as the Managing Director of News9 Aryavart and hosts the all news on News9 Aryavart.

आरा रोटी बैंक के तत्वाधान में स्थानीय रेड क्रॉस सोसायटी (ब्लड बैंक) परिसर में आरा रोटी बैंक के सदस्यों द्वारा रक्तदान महोत्सव शिविर का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन संयुक्त रूप से उप विकास आयुक्त विक्रम वीरकर,जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ रवि कुमार,जिला लेखा प्रबंधक अश्विनी कुमार,जिला योजना समन्वयक प्रेम रंजन मोदी ,प्रधान लिपिक रवि शंकर कुमार ,रेडक्रॉस सोसायटी सचिव डॉ विभा कुमारी,मेयर प्रतिनिधि प्रेम पंकज, आरा रोटी बैंक अध्यक्ष सोनाली देवी  ने किया।

रक्तदान करते आरा रोटी बैंक से जुड़े कार्यकर्त्ता

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त विक्रम वीरकर ने कहा आरा रोटी बैंक भोजपुर जिले का गर्व है। आज रक्तदान को प्रखंड स्तर के हर पंचायत तक ले जाने के लिए जिला प्रशासन प्रयासरत है।रक्तदान करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है साथ ही समाज को कुछ वापस करने का सबसे बेहतर तरीका है।आरा रोटी बैंक की कार्य प्रणाली वाकई काबिले तारीफ है जहां समाज के अंतिम पायदान के तबके के लिए बेहतर कार्य किया जा रहा है साथ ही आरा रोटी बैंक को हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया। रक्तदान के प्रति जागरूकता का माहौल भोजपुर जिले में देखने को मिल रहा है। फिर भी बहुत सारे लोग है, जिनको अभी भी रक्तदान करने से डर लगता है। तो हमारा कर्तव्य है कि हम उन्हें और जागरूक करें।

आरा रोटी बैंक के संतोष सिंह भारद्वाज ने बतलाया विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा 14 जून 1997 से विश्व रक्तदान दिवस मनाने की शुरुआत की गई जिससे समाज में रक्तदान को लेकर एक नई चेतना आ सके और उसी का परिणाम है आज समाज के हर वर्ग के लोग बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे है। संतोष सिंह भारद्वाज ने ये भी कहा आज के दिन संस्था के 15 सदस्यों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया और साथ ही हर वर्ष मार्च की 13 तारीख को  संस्था द्वारा इसी प्रकार से रक्तदान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।जैसा कि विदित है आरा रोटी बैंक जरूरतमंदों के बीच विगत 5वर्षो से ज्यादा से समाज में उनको मुख्यधारा में जोड़ने के लिए कार्य कर रहा है साथ है आने वाले समय में सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दे पर भी काम किया जाएगा।

रेड क्रॉस के ऑफिस में उपस्थित आरा रोटी बैंक से जुड़े कार्यकर्त्ता

 सोनाली देवी ने कहा आरा रोटी बैंक विगत 5वर्षो से ज्यादा से ससमय जरूरतमंदों के रक्त की जरूरत को पूरा करता रहा है और संस्था ने रक्तदान महोत्सव का अयोजन किया जिसमें सभी सदस्य बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।साथ ही अपील की गई रक्तदान को लेकर समाज में भ्रांतियां को आज दूर करने की जरूरत है। इस अवसर पर डॉ विभा कुमारी ने कहा आरा रोटी बैंक समाज के सर्वांगीण विकास के लिए लंबे समय से प्रतिबद्ध है साथ ही डिस्ट्रिक्ट हेल्थ सोसायटी के डीपीएम डॉक्टर रवि कुमार, डैम अश्विनी कुमार ,प्रेम रंजन मोदी ,पूर्व सचिव डॉ दिनेश सिन्हा, समशाद प्रेम,कृष्ण माधव अग्रवाल आदि उपस्थित होकर आरा रोटी बैंक टीम का उत्साहवर्धन किया।

मेयर प्रतिनिधि प्रेम पंकज ने कहा आरा रोटी बैंक सामाजिक उत्थान की दिशा में लंबे अरसे से कार्य करते आ रहा है।इनके द्वारा किया गया कार्य सराहनीय है साथ ही आने वाले समय में रक्तदान को लेकर जिला स्तर पर जागरूकता अभियान आरा रोटी बैंक के माध्यम से चलाया जाएगा। रक्तदान महोत्सव को सफल बनाने में आरा रोटी बैंक के सोनाली देवी,अखौरी दीपक बिहारी, प्रवीण सिन्हा,राजीव सिंह,अभिषेक अग्रवाल,मुक्ति कांत,हर्षिता विक्रम,रौशन,राजा, टोनू,यशवीर,गौरव केशरी,अभिषेक ओझा,नेहा सिंह,मनीष,,राकेश केशरी, मोसारिब हुसैन, मुशरफ् खान,,राजीव रंजन,रितेश साह,अमिताभ शंकर,दिवेश सिंहने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।धन्यवाद ज्ञापन प्रवीण सिन्हा ने दिया।

Latest News

मासूम बच्ची की गोली मारकर हत्या | पूर्व के विवाद में गोली मारकर हत्या |

भोजपुर | आकाश कुमार | जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई गांव में शुक्रवार की रात...

सगे भाइयों के बीच मारपीट व फायरिंग | पुलिस कर रही मामले की छानबीन |

आरा | आकाश कुमार | शहर के नवादा थाना क्षेत्र के गांधी नगर मोहल्ले में शनिवार की सुबह कराकट लगाने विवाद को...

रमजान : संयम और समर्पण के साथ खुदा की इबादत का महीना | प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है माह-ए-रमजान |

साल के बारह महीनों में रमजान का महीना मुसलमानों के लिए खास मायने रखता है। यह महीना संयम और समर्पण के साथ...

अल्बेंडाजोल टेबलेट खाने से बिगड़ी छात्र- छात्राओं की तबियत | विद्यालय में दी गयी थी गोली |

भोजपुर | आकाश कुमार | जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चरमुखा का गांव में गुरुवार की दोपहर अल्बेंडाजोल टेबलेट खाने से...

प्रदेश महासचिव समेत 9 नेताओं ने जनता दल यूनाइटेड से दिया इस्तीफा, राजद गठबंधन में नहीं मिल रहा सम्मान

ARA. बिहार में जनता दल यूनाइटेड में कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार दिन प्रतिदिन इस्तीफा दिया जा रहा है। आरा में दूसरे दिन भी...

More Articles Like This

Translate »