Wednesday, September 27, 2023

Cyclone Amphan ! भारतीय सीमा के नजदीक 155—185 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तबाही मचाएगा यह चक्रवात

Must Read

आरा में खुला Senco Gold and Diamonds शो – रूम | सबको को दी जाएगी विशेष छूट का लाभ : सुनील |

आरा | अख्तर शफी "निक्की" | शहर के जेल रोड ललिता कॉम्प्लेक्स में विश्व प्रसिद्ध सेनको ज्वेलरी...

1942 के अमर शहीदअकली देवी के शहादत स्मृति दिवस समारोह मनाया गया

आरा। श्री कृष्ण चेतना समिति सभागार में 1942 के अमर शहीद अकली देवी के शहादत स्मृति दिवस...

प्राथमिक शिक्षक का चुनाव संपन्न

आरा नगर एवं आरा मुफ्फसिल दक्षिणी का अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव कार्य गुरुनानक अभ्यासार्थ मध्य...
Bunty Bhardwaj
Bunty Bhardwaj is an Indian journalist and media personality. He serves as the Managing Director of News9 Aryavart and hosts the all news on News9 Aryavart.

ओडिशा के केंद्रपाड़ा और बालासोर जिले के चांदीपुर में तेज हवा चलने के साथ बारिश हो रही है। वही पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर के दीघा में हाई टाइड और तेज़ हवाएं चल रही हैं। चक्रवाती तूफान अम्फान की वजह से से आज लैंडफॉल की उम्मीद है।

अम्फान चक्रवात तेजी से ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाके की तरफ बढ़ रहा है। पश्चिम बंगाल के दीघा और ओडिशा के पारादीप तट पर सुबह से भारी बारिश हो रही है। चक्रवाती तूफान अम्फान के कुछ घंटों में तटीय इलाकों से टकराने की आशंका है।

ओडिशा के केंद्रपाड़ा और बालासोर जिले के चांदीपुर में तेज हवा चलने के साथ बारिश हो रही है। वही पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर के दीघा में हाई टाइड और तेज़ हवाएं चल रही हैं। चक्रवाती तूफान अम्फान की वजह से से आज लैंडफॉल की उम्मीद है।

पश्चिम बंगाल के एयरपोर्ट डायरेक्टर ने कहा कि अम्फान तूफान के कारण कल सुबह 5 बजे तक कोलकाता एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। सारे ऑपरेशन बंद किए गए हैं। इसमें कोरोना के कारण आने वाली स्पेशल फ्लाइट्स भी शामिल हैं।

भारतीय नौसेना ने कहा कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लिए जेमिनी बोट और मेडिकल टीम के साथ 20 बचाव दलों को तैयार रखा गया है। नौसेना के एयरक्राफ्ट नौसेना स्टेशनों विशाखापतनम में आईएनएस डेगा और अराकोणम में आईएनएस राजाली राहत-बचाव कार्यों के लिए तैयार हैं।

ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त पीके जेना ने बताया, “2 घंटे पहले पारादीप में 102 किमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली थी। आज शाम को पश्चिम बंगाल में सुंदरबन के पास लैंडफॉल की आशंका है। अगले 6 से 8 घंटे महत्वपूर्ण हैं।”

अधिकारियों ने बताया कि तूफान के चलते पश्चिम बंगाल और ओडिशा में जोखिम वाले इलाकों से लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। दोनों राज्य हाई अलर्ट पर हैं क्योंकि चक्रवात के चलते तेज रफ्तार हवाएं चल रही हैं और ओडिशा के कई क्षेत्रों में बारिश हुई है।

मौसम विभाग ने तूफानी खतरे को देखते कई राज्यों के लिए हाई अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ओडिशा और असम के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, त्रिपुरा, मिजोरम,मणिपुर और जम्मू कश्मीर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News

आरा में खुला Senco Gold and Diamonds शो – रूम | सबको को दी जाएगी विशेष छूट का लाभ : सुनील |

आरा | अख्तर शफी "निक्की" | शहर के जेल रोड ललिता कॉम्प्लेक्स में विश्व प्रसिद्ध सेनको ज्वेलरी...

1942 के अमर शहीदअकली देवी के शहादत स्मृति दिवस समारोह मनाया गया

आरा। श्री कृष्ण चेतना समिति सभागार में 1942 के अमर शहीद अकली देवी के शहादत स्मृति दिवस समारोह शहीद अकली देवी सेवा...

प्राथमिक शिक्षक का चुनाव संपन्न

आरा नगर एवं आरा मुफ्फसिल दक्षिणी का अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव कार्य गुरुनानक अभ्यासार्थ मध्य विद्यालय मौलाबाग में संपन्न हुआ।...

सामाजिक अधिकारिता शिविर में सहायक उपकरणों के वितरण

भोजपुर- आरा (बिहार) मे सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा एडिप योजना के अन्तर्गत निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का...

केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा सांसद श्री आर के स़िह ने मंडल अध्यक्षो के साथ बैठक

आरा। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बामपाली मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे बैठक की गई। बैठक मे केन्द्रीय ऊर्जा...

More Articles Like This

Translate »