आरा। मेयर इंदू देवी व मेयर प्रतिनिधि प्रेमपंकज ललन ने भोजपुर जिलाधिकारी राजकुमार को प्रभु श्रीराम का मोमेंटो फ्रूट बुके व अंग वस्त्र से सम्मानित किया। इस अवसर पर मेयर इंदु देवी ने कहा की हमारे जिलाधिकारी राजकुमार को देश की राजधानी दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कर कमलों से सम्मानित होना हम सबके लिए गौरवपूर्ण क्षण हैं।



जिलाधिकारी राजकुमार ने जिला में अपने उत्कृष्ट कार्य के बदौलत जो नाम कमाया हैं वह स्वर्ण अक्षरो में अंकित होगा। जिला के विकास का जो सपना हम सबका हैं उस सपने को साकार करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान हैं। ऐसे में उनका सम्मानित होना यह सभी जिला वासी का सम्मान हैं।
वहीं मेयर प्रतिनिधि प्रेमपंकज ललन ने सम्मानित करते हुए कहा की देश के प्रथम नागरिक से सम्मानित होना कोई साधारण बात नहीं हैं। जबसे जिलाधिकारी राजकुमार का आगमन भोजपुर की धरती पर हुआ हैं तबसे विकास का गति बढ़ा हैं क्योंकि बहुत सारे योजनाओं को उन्होंन साकार किया हैं। आज उनके सम्मानित होने से हम सबको गर्व महसूस हो रहा हैं। ऐसे ही वे नित्य गतिमान रहें और जिला का विकास करें। हम सब जिलाधिकारी राजकुमार के साथ जिला के विकास हेतु कदम से कदम मिलाकर चलने हेतु संकल्पित हैं।