Wednesday, September 27, 2023

केन्द्रिय मंत्री सह सांसद राजकुमार सिंह के साथ जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने किया समिक्षा, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केन्द्रिय मंत्री सह सांसद ने दिए आवश्यक दिशा—निर्देश

Must Read

आरा में खुला Senco Gold and Diamonds शो – रूम | सबको को दी जाएगी विशेष छूट का लाभ : सुनील |

आरा | अख्तर शफी "निक्की" | शहर के जेल रोड ललिता कॉम्प्लेक्स में विश्व प्रसिद्ध सेनको ज्वेलरी...

1942 के अमर शहीदअकली देवी के शहादत स्मृति दिवस समारोह मनाया गया

आरा। श्री कृष्ण चेतना समिति सभागार में 1942 के अमर शहीद अकली देवी के शहादत स्मृति दिवस...

प्राथमिक शिक्षक का चुनाव संपन्न

आरा नगर एवं आरा मुफ्फसिल दक्षिणी का अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव कार्य गुरुनानक अभ्यासार्थ मध्य...
Bunty Bhardwaj
Bunty Bhardwaj is an Indian journalist and media personality. He serves as the Managing Director of News9 Aryavart and hosts the all news on News9 Aryavart.

निरज कुमार त्रिपाठी । सांसद सह केन्द्रिय मंत्री राजकुमार सिंह द्वारा कोविड-19 के रोकथाम के संबंध में जिला स्तर पर किये जा रहे कार्यों के संबंध में समीक्षा की गयी जिसमें जिला पदाधिकारी रौशन कुशवाहा,पुलिस अधीक्षक सुशिल कुमार,उप विकास आयुक्त हरीनारायण पासवान,अपर समाहर्ता,सिविल सर्जन एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ जिले के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस दौरान जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने बताया कि जिले में कोविड-19 के लक्षण वाले कुल 1602 व्यक्तियों का सैंपल जाॅंच हेतु भेजा गया है। जिनसे 1362 सैंपल का रिपोर्ट प्राप्त हुआ है वही 240 सैंपल का रिपोर्ट आना अभी बाकि है। जिले में कोविड-19 से संक्रमित व्यक्तियों की कुल सं. 89 है, जिसमें से 42 मरीज ठीक हुए हैं। जिले में कोविड-19 से मृत व्यक्ति की सं. 02 है। जिले में कुल एक्टिव केस 42 हैं एवं 02 मरीज एम्स में एवं 01 मरीज एन.एम.सी.एच. में भर्ती हैं। जिला में पर्याप्त मात्रा में पी.पी.ई. किट,मास्ट,सेनेटाइजर आदि की उपलब्धता के संबंध में भी जानकारी दी गयी। जिला स्तर से प्रतिदिन 90 सैंपल की जाॅंच होने के संबंध में जानकारी दी गयी।

वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा करते केन्द्रिय मंत्री सह सांसद राजकुमार सिंह

जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने भी बताया कि कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं जागरूकता के संबंध में बैनर, फ्लैक्स आदि लगाया जा रहा है एवं लोगों के बीच घर-घर जाकर स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग की जा रही है। साथ ही मास्क लगाने के लिए लोगों को जागरूक कराया जा रहा है।

केन्द्रिय मंत्री सह सांसद राजकुमार सिंह द्वारा जिले में चल रहे क्वाॅरंटीन कैंपों के बारे में पृच्छा करने पर जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने बताया कि जिले में कुल 223 क्वाॅरंटीन केन्द्रों पर 11030 लोग रह रहे हैं साथ ही यह भी जानकारी दी गयी कि जिले में अब तक कुल लगभग 37987 लोगों को निबंधन राज्य सरकार के कोविड पोर्टल पर कराया गया है।

समीक्षा में भाग लेते जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा के साथ अन्य वरीय पदाधिकारी

जिलाधिकारी ने बताया कि जरूरतमंदों को राशन पहुॅंचाने एवं राशन की उपलब्धता के संबंध में 1 अप्रैल 2020 में लगभग 52450 नये राशन कार्ड निर्गत किये हैं तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत कुल 30377 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया है। प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु कई विभागों के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में क्वाॅरंटीन षिविर में मनरेगा हेतु लगभग 5768 नये जाॅब कार्ड भी निर्गत किया गया है।

इस दौरान केन्द्रिय मंत्री सह सांसद राजकुमार सिंह द्वारा अब तक कोविड-19 की रोकथाम एवं बचाव हेतु जिला में अब तक किये गये कार्यों पर संतोश व्यक्त किया गया तथा पुलिस अधीक्षक, सिविल सर्जन एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को लगातार निगरानी रखने एवं लोगों में जागरूकता अभियान चलाने की बात कही । साथ ही जिले में कोई भी कोविड-19 से संक्रमित व्यक्ति के आने पर चिन्ह्ति करते हुए अविलंब जाॅंच कराने का निदेश भी दिया गया ताकि जिले कोविड-19 महामारी से जल्द ही मुक्त हो सके।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News

आरा में खुला Senco Gold and Diamonds शो – रूम | सबको को दी जाएगी विशेष छूट का लाभ : सुनील |

आरा | अख्तर शफी "निक्की" | शहर के जेल रोड ललिता कॉम्प्लेक्स में विश्व प्रसिद्ध सेनको ज्वेलरी...

1942 के अमर शहीदअकली देवी के शहादत स्मृति दिवस समारोह मनाया गया

आरा। श्री कृष्ण चेतना समिति सभागार में 1942 के अमर शहीद अकली देवी के शहादत स्मृति दिवस समारोह शहीद अकली देवी सेवा...

प्राथमिक शिक्षक का चुनाव संपन्न

आरा नगर एवं आरा मुफ्फसिल दक्षिणी का अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव कार्य गुरुनानक अभ्यासार्थ मध्य विद्यालय मौलाबाग में संपन्न हुआ।...

सामाजिक अधिकारिता शिविर में सहायक उपकरणों के वितरण

भोजपुर- आरा (बिहार) मे सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा एडिप योजना के अन्तर्गत निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का...

केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा सांसद श्री आर के स़िह ने मंडल अध्यक्षो के साथ बैठक

आरा। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बामपाली मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे बैठक की गई। बैठक मे केन्द्रीय ऊर्जा...

More Articles Like This

Translate »