बिहार के भोजपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ एक और विवाहिता दहेज दानवों की बली चढ़ गई है। भोजपुर जिले में दहेज के लिए ससुराल वालों द्वारा एक विवाहिता को जलाकर मार दिए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुलिस ने इस संबंध में ससुर और पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. इस मामले की जांच की जा रही है ।



भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के बिसम्भरा गांव मे दहेज के लिए एक पच्चीस वर्षीय महिला की हत्या कर दी गईं। साथ ही साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को गायब कर दिया गया। मृतका की मां के बयान पर ससुर और पति समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है।
पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी के आधार पर ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक महिला के दो मासूम बच्चे भी हैं। जिसकी उम्र तीन साल व दो साल हैं।



इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष साजिद हुसैन ने बताया की बिसम्भरा गांव निवासी चाँदनी देवी नामक एक महिला को दहेज के लिए ससुराल वालों ने हत्या कर दी है। जिसे लेकर लड़की की मां बतासो देवी द्वारा जलाकर मार डालने संबंधित नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। नामजद आरोपियों में से एक आरोपी ससुर रामदयाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि, पति सहित अन्य नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी को ले छापेमारी जारी हैं।
बताया जा रहा कि सिन्हा ओपी के कल्याणपुर गांव निवासी बद्री यादव की पुत्री चांदनी की शादी साल 2016 में विसंभरा गांव निवासी दुर्गेश कुमार के साथ हुई थी। जिसके बाद से ही लगातार ससुराल पक्ष द्वारा लड़की से दहेज मांगने की दबाब बनाया जाता था साथ ही मारपीट की जाती थी। लड़की की माँ ने आरोप लगाया है की शादी के समय ही दहेज की पूरी रकम और समान दे दिए गए थे बावजूद मेरी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था और आज उसे जलाकर मार डाला गया।