Wednesday, June 7, 2023

पहले लिया आशीर्वाद फिर सर में मार दी गोली,किसान की हुई मौत

Must Read

पोखर नीलामी को लेकर हुई थी श्री टोला में फायरिंग | संवाददाता सम्मेलन में एसपी ने दी जानकारी |

आरा |आकाश कुमार | सोमवार की रात नगर थाना क्षेत्र के श्री टोला में हुई मारपीट और फायरिंग...

तूल पकड़ा गंगा जमुना स्कूल का मामला | भाजपा नेताओ ने जिला शिक्षा पदाधिकारी पर फेंका स्याही | 

मध्यप्रदेश | दमोह के गंगा जमुना स्कूल हिजाब और धर्मांतरण मामले से गुस्साए भाजपा नेताओं ने मंगलवार...

नही मिला बुलेट तो गर्भवती नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या | मृतका के परिजनों ने लगाया प्रताड़ित कर हत्या का आरोप |

आरा | आकाश कुमार | शहर के नगर थाना क्षेत्र के रामगढ़िया मीठा कुआं मोहल्ले में सोमवार की सुबह...
Bunty Bhardwaj
Bunty Bhardwaj is an Indian journalist and media personality. He serves as the Managing Director of News9 Aryavart and hosts the all news on News9 Aryavart.

बिहार के भोजपुर में हत्याओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है लगातार घटनाएं घटती जा रही है। ताजा मामला भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के करथ गाव की है जहाँ रविवार की देर शाम हथियार बंद बदमाशों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। हमले में गंभीर रूप से घायल किसान इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक 50 वर्षीय किसान अजय सिंह उर्फ मुरार सिंह करथ गाव निवासी नवरंग सिंह के पुत्र थे। 

आपसी रंजिश में किसान के सर में मारी गोली

मृत किसान अजय सिंह उर्फ मुरार सिंह के सिर के भाग में गोली लगी थी। घटना को आपसी रंजिश व धंधे में वर्चस्व से जोड़कर देखा जा रहा है। हमलावर युवक करथ गाव का ही निवासी बताया जा रहा है जो वारदात के बाद फरार है। बताया जाता हैं कि तरारी थाना क्षेत्र के करथ गाव निवासी अजय सिंह संध्या समय गाव में निकले हुए थे। पड़ोस में एक घर के पास दोस्तों के साथ बैठे हुए थे कि गाव के ही एक आरोपित ने उसके सिर में गोली मार दी और फरार हो गया। फायरिंग की आवाज सुन कर गांव के ग्रामीण जुट गए और घायल को इलाज के लिए आनन-फानन में रोहतास के बिक्रमगंज स्थित निजी अस्पताल में ले गए। जहा, से डाक्टर ने पटना रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही किसान अजय सिंह की मौत हो गई।

पहले लिया आशीर्वाद फिर मारी दी गोली

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक और हमलावर पहले साथ रहा करते थे लेकिन कुछ वाद विवाद होने के बाद दोनों अलग हो गए थे। आरोपी युवक अचानक रविवार की शाम मृतक अजय कुमार सिंह के पास पहुंचा और पैर छूकर आशीर्वाद लिया तभी युवक ने अजय सिंह को गोली मार दी। गोली अजय कुमार सिंह के सर के भाग में लगी और आंख के पास से निकल गयी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक भाग निकला।

मौके पर पहुंची पुलिस कर रही है जांच

पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रही है तथा आरोपित युवक की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है। गोलीबारी को लेकर काफी देर अफरातफरी मची रही। इस दौरान रात में पीरो डीएसपी अशोक कुमार आजाद ने करथ गाव पहुंचकर वारदात के बारे में जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोपित युवक की गिरफ्तारी को लेकर हो-हंगामा भी मचाया। फिलहाल किसान को गोली क्यों मारी गयी ? युवक पहले साथ था तो अलग कैसे हुए ? इन तमाम सवालों को लेकर पुलिस मामले की अनुसंधान कर रही है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी हुई है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News

पोखर नीलामी को लेकर हुई थी श्री टोला में फायरिंग | संवाददाता सम्मेलन में एसपी ने दी जानकारी |

आरा |आकाश कुमार | सोमवार की रात नगर थाना क्षेत्र के श्री टोला में हुई मारपीट और फायरिंग...

तूल पकड़ा गंगा जमुना स्कूल का मामला | भाजपा नेताओ ने जिला शिक्षा पदाधिकारी पर फेंका स्याही | 

मध्यप्रदेश | दमोह के गंगा जमुना स्कूल हिजाब और धर्मांतरण मामले से गुस्साए भाजपा नेताओं ने मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी पर...

नही मिला बुलेट तो गर्भवती नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या | मृतका के परिजनों ने लगाया प्रताड़ित कर हत्या का आरोप |

आरा | आकाश कुमार | शहर के नगर थाना क्षेत्र के रामगढ़िया मीठा कुआं मोहल्ले में सोमवार की सुबह एक गर्भवती नवविवाहिता की गला...

महिला की हत्या कर बोरे में बांधकर नदी में फेंका गया शव बरामद | परिजनों ने बाइक व चेन को लेकर लगाया हत्या का...

आरा | आकाश कुमार | बिहार | संदेश थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव स्थित कुम्हरी नदी से सोमवार की सुबह एक महिला की...

13 साल की मासूम लड़की के साथ 5 लड़कों ने किया बलात्कार | पांचों आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार |

मध्यप्रदेश | सीधी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 13 साल की नाबालिग पीड़िता के साथ रेप की घटना को अंजाम...

More Articles Like This

Translate »