Wednesday, September 27, 2023

रेलवे ने ट्रेनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए उठाए ये बड़े कदम, सफर बनाया जाएगा अधिक सुरक्षित

Must Read

आरा में खुला Senco Gold and Diamonds शो – रूम | सबको को दी जाएगी विशेष छूट का लाभ : सुनील |

आरा | अख्तर शफी "निक्की" | शहर के जेल रोड ललिता कॉम्प्लेक्स में विश्व प्रसिद्ध सेनको ज्वेलरी...

1942 के अमर शहीदअकली देवी के शहादत स्मृति दिवस समारोह मनाया गया

आरा। श्री कृष्ण चेतना समिति सभागार में 1942 के अमर शहीद अकली देवी के शहादत स्मृति दिवस...

प्राथमिक शिक्षक का चुनाव संपन्न

आरा नगर एवं आरा मुफ्फसिल दक्षिणी का अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव कार्य गुरुनानक अभ्यासार्थ मध्य...
Bunty Bhardwaj
Bunty Bhardwaj is an Indian journalist and media personality. He serves as the Managing Director of News9 Aryavart and hosts the all news on News9 Aryavart.

आजकल के समय में महिला सुरक्षा सरकार के लिए एक गंभीर विषय बना हुआ है। महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले दिन पर दिन बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। रोजाना ही किसी न किसी महिला के साथ छेड़छाड़ की खबरें सुनने को मिल जाती हैं। समय के साथ-साथ महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले को कम करने के लिए कई बड़े कदम सरकार द्वारा उठाए जा रहे हैं। अगर कोई महिला ट्रेनों में सफर करती है तो वह भी अपने आपको काफी असुरक्षित महसूस करती है। ट्रेनों के अंदर भी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ जैसी वारदात होती रहती हैं। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। ट्रेनों में महिलाओं के सफर को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए राजकीय रेलवे पुलिस, जीआरपी में महिला पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। एडीजी रेलवे आनंद ने सोमवार को अपराध समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को इस संबंध में दिशा निर्देश दिए थे।

एडीजी ने कहा, ट्रेनों में महिलाओं के सफर को बनाया जाएगा अधिक सुरक्षित

एडीजी रेलवे ने अधीनस्थों को यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा है। अगर महिलाओं की सुरक्षा पर अधिक ध्यान दिया जाएगा तो सफर शुरू करने से पहले महिलाएं अपने आपको सुरक्षित महसूस कर सकेंगीं। एडीजी ने कहा है कि महिलाओं के सफर को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए महिला पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाई जाने वाली है, इससे रेलवे स्टेशनों पर और सफर से पहले किसी समस्या के सामने आने पर जीआरपी कॉन्स्टेबल उसका मौके पर निस्तारण कर सकें। एडीजी ने कहा कि रेलवे स्टेशनों और थानों पर बनी महिला हेल्प डेस्क इसमें कारगर साबित हो सकती हैं। एडीजी ने आगे कहा है कि अगर महिलाओं को रेलवे स्टेशन या फिर पार्किंग में टैक्सी करने में किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो ऐसी स्थिति में महिला पुलिसकर्मी उसकी सहायता के लिए हमेशा आगे रहेगी।

आपको बता दें कि एडीजी सोमवार की प्रातः काल 10:00 बजे आगरा पहुंचे थे, उन्होंने जीआरपी लाइन का निरीक्षण किया था। लगभग 1 घंटे तक वहां पर रहने के दौरान एडीजी ने कार्यालय के अभिलेखों, शस्त्रागार और मैस का मुआयना भी किया था, इसके पश्चात उन्होंने अधीनस्थों के साथ बैठक करके ट्रेनों में हुए अपराधों और जीआरपी द्वारा की गई कार्यवाही की समीक्षा भी की थी।

दीपावली पर लूटपाट करने वाले गिरोहों के सदस्यों पर रहेगी नजर

एडीजी ने ट्रेनों में लूटपाट करने वाले बदमाशों पर भी नजर रखने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि गिरफ्तार हुए बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोला जाए, इन्होंने सभी बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोलकर उनकी जानकारी प्राप्त की थी। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं दीपावली के अवसर पर सभी लोग अपने घरों पर लौटने के लिए अधिक संख्या में सफर करते हैं। ऐसी स्थिति में इस दौरान ट्रेनों में लूटपाट जैसी वारदात कुछ अधिक होती हैं। त्योहारों के मौकों पर लूटपाट करने वाले गिरोह अधिक सक्रिय हो जाते हैं। विशेष रूप से दीपावली पर इन गिरोहों के सदस्यों पर नजर रखने की बात एडीजी ने कही है। अगर कोई लूटपाट करने वाला गिरोह जेल जाकर छूट गया है तो उनकी जानकारी जुटाने को भी कहा है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest News

आरा में खुला Senco Gold and Diamonds शो – रूम | सबको को दी जाएगी विशेष छूट का लाभ : सुनील |

आरा | अख्तर शफी "निक्की" | शहर के जेल रोड ललिता कॉम्प्लेक्स में विश्व प्रसिद्ध सेनको ज्वेलरी...

1942 के अमर शहीदअकली देवी के शहादत स्मृति दिवस समारोह मनाया गया

आरा। श्री कृष्ण चेतना समिति सभागार में 1942 के अमर शहीद अकली देवी के शहादत स्मृति दिवस समारोह शहीद अकली देवी सेवा...

प्राथमिक शिक्षक का चुनाव संपन्न

आरा नगर एवं आरा मुफ्फसिल दक्षिणी का अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव कार्य गुरुनानक अभ्यासार्थ मध्य विद्यालय मौलाबाग में संपन्न हुआ।...

सामाजिक अधिकारिता शिविर में सहायक उपकरणों के वितरण

भोजपुर- आरा (बिहार) मे सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा एडिप योजना के अन्तर्गत निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का...

केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा सांसद श्री आर के स़िह ने मंडल अध्यक्षो के साथ बैठक

आरा। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बामपाली मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे बैठक की गई। बैठक मे केन्द्रीय ऊर्जा...

More Articles Like This

Translate »