भोजपुर | बिहार | जगदीशपुर विधानसभा के अंतर्गत दुल्हीनगंज गाँव में कल रात्रि महादलित नट जाति के परिवारों को अपराधी तत्व लोगों ने घर में घुसकर निर्मम तरीकों से घर की महिलाओं एवं पुरुषों को जातिसूचक गाली देते हुए बुरी तरह से मारा पीटा गया है।



जख्मियों में राजकुमारी देवी उम्र-50 वर्ष,प्रिया कुमारी उम्र-16 वर्ष,बेबी कुमारी उम्र-35 वर्ष, कमलेश नट उम्र-55 वर्ष,धनोज नट उम्र-25 वर्ष पिंटू नट उम्र-21 वर्ष है जिन्हें आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है उनसे मिलने जगदीशपुर विधायक राम विशुन सिंह लोहिया ने पूरी घटना की जानकारी ली। पीड़ितों ने साफ कहा कि मुखिया नीरज सिंह कुशवाहा एवं उनके चमचों के द्वारा राइफल, लाठी -डंडे से जान से मारने की कोशिश किया है।



विधायक राम विशुन सिंह लोहिया ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद किया और पुलिश प्रशासन को अविलंब गिरफ्तार एवं उचित करवाई करने को कहा। साथ में छात्र राजद जिलाध्यक्ष अनुप मौर्य,धीरज आनंद ,आलोक कुशवाहा,हीरालाल यादव,विजय यादव आदि थे।